- Home
- News
- ICC Champions Trophy 2017: Adam Zampa says Australia will treat game against England as quarterfinal
'इंग्लैंड के खिलाफ मैच को क्वार्टर फाइनल की तरह खेलेगा ऑस्ट्रेलिया'
ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी उनकी टीम।
Published On Jun 06, 2017, 09:21 PM IST
Last UpdatedJun 06, 2017, 09:21 PM IST

दो मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा हैं। वह ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा, जो उसके लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। जिसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे मैच में भी बारिश ने ऑस्ट्रेलिया का खेल खराब कर दिया। इन दोनों मैच से उसे एक-एक अंक ही मिले। सेमीफाइनल में जाने के लिए उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा ने कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच को क्वार्टर फाइनल मैच मान रही है।
वेबसाइट ईएसपीनक्रिकइंफो ने जम्पा के हवाले से लिखा है, “अगर टूर्नामेंट के अंत में परिणाम हमारे पक्ष में नही रहा तो यह काफी निराशाजनक होगा। अगर हम फाइनल में पहुंचते है तो ठीक है, लेकिन अभी हम जिस स्थिति में है वो सही नहीं है। अगर हम इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा खेले और जीत के साथ फाइनल में पहुंचे तो फिर यह सब कुछ (मैचों का पूरा न होना) मायने नहीं रखेगा।” उन्होंने कहा, “हमने टीम मीटिंग में इस बात पर चर्चा की। हम इस मैच को क्वार्टर फाइनल की तरह देख रहे हैं। पिछले आईसीसी टूर्नामेंट में भी ऑस्ट्रेलिया इस तरह के दबाव को अच्छे से झेल चुकी है और उम्मीद है कि इस बार भी यही होगा।” जैम्पा ने बांग्लादेश के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का अपना पहला मैच खेला और दो विकेट लिए। हालांकि उन्हें सिर्फ चार ओवर ही डालने को मिले। [ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के दौरान हुई ऐसी घटना की सब रह गए हैरान]
जम्पा ने इस पर कहा, “मैं शायद दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के सामने कारगर साबित नहीं होता। हैडी (ट्रेविस हेड) एक छोर से अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और दूसरी तरफ हवा अपना काम कर रही थी इसलिए तेज गेंदबाज वहां जरूरी थे। स्मिथ नहीं चाहते थे कि मैं दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करूं।”