भुवनेश्वर कुमार की एक गेंद ने उड़ा दिए कोरे एंडरसन के होश!

भुवनेश्वर ने पहले हेलमेट पर मारी बाउंसर, फिर उड़ा दिए स्टंप्स

Edited By : Anoop Dev Singh |May 28, 2017, 04:42 PM IST

Published On May 28, 2017, 04:42 PM IST

Last UpdatedMay 28, 2017, 04:42 PM IST

भुवनेश्वर कुमार © AFP
भुवनेश्वर कुमार © AFP

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले वॉर्मअप मैच में भुवनेश्वर कुमार की एक गेंद ने कीवी ऑलराउंडर कोरे एंडरसन के होश उड़ा दिए। भुवनेश्वर कुमार ने पहले अपनी जबर्दस्त लाइन और लेंथ से कोरे एंडरसन को परेशान किया और उसके बाद उन्होंने कोरे एंडरसन को बोल्ड किया। वॉर्मअप मैच में कोरे एंडरसन सिर्फ 13 रन ही बना सके। भुवनेश्वर ने कोरे एंडरसन के लिए खास प्लान तैयार किया था उन्होंने पहले एंडरसन को शॉर्ट गेंदों से परेशान किया और फिर अपनी सटीक फुल लेंथ गेंद से उनको पैवेलियन की राह दिखाई।

भुवनेश्वर कुमार का वार

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

15वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार के हाथ में गेंद थी और उनका सामना करने के लिए स्ट्राइक पर कोरे एंडरसन खड़े थे। भुवनेश्वर कुमार ने कोरे एंडरसन को पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी जिसे एंडरसन ने मिड ऑफ की ओर खेल दिया। इसके बाद एंडरसन ने दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। एंडरसन आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन भुवनेश्वर ने जबर्दस्त बाउंसर मार दी। गेंद सीधे एंडरसन के हेलमेट पर लगी। भुवनेश्वर की इस गेंद से एंडरसन का ध्यान भंग हो गया। एंडरसन ने तीसरी गेंद पर भी आगे बढ़कर शॉट खेलना चाहा लेकिन इस बार भुवनेश्वर ने फुल लेंग्थ गेंद फेंकी जो कि एंडरसन का लेग स्टंप ले उड़ी। ये भी पढ़ें-आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, भारत बनाम न्यूजीलैंड वॉर्मअप मैच का स्कोरकार्ड

इससे पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से 10 ओवर के अंदर-अंदर 3 कीवी बल्लेबाजों को पैवेलियन की राह दिखाई। शमी ने सबसे पहले मार्टिन गप्टिल को आउट किया इसके बाद उन्होंने कीवी कप्तान विलियमसन और बल्लेबाज नील ब्रूम को लगातार आउट कर न्यूजीलैंड को तीन करारे झटके दिए।

Editor's Pick