• Home
  • News
  • ICC Champions Trophy 2017: Darren Lehmann believes contract dispute with CA could affect team’s performance

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही कमजोर पड़ी ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के कोच डैरेन लेहमेन का मानना बोर्ड के साथ आय विवाद का असर चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के प्रदर्शन पर पड़ेगा।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 18, 2017, 07:15 PM IST

Published On May 18, 2017, 07:15 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2017, 07:15 PM IST

ऑस्ट्रेलिया टीम © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया टीम © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच डैरेन लेहमन ने कहा है कि खिलाड़ियों के वेतन को लेकर जारी विवाद नवंबर में होने वाली एशेज श्रृंखला पर असर नहीं डालेगा लेकिन इस वजह से अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में जरूर खिलाड़ियों का ध्यान भटक सकता है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है, लेकिन आय को साझा करने वाली एक योजना से मिलने वाले लाभ को समाप्त कर दिया है।

खिलाड़ियों ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था जिसके बाद सीए ने कहा कि वह 30 जून के बाद खिलाड़ियों को वेतन नहीं देगा। टीम के उप-कप्तान डेविड वॉर्नर ने इस मामले को लेकर टीम द्वारा हड़ताल की धमकी दी थी। हालांकि, कोच ने कहा, “मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि ऐसा नहीं होगा।” उन्होंने कहा, “ये मेरे अपने विचार हैं, जिन्हें मैं साझा करूंगा। मैं खिलाड़ियों और सीए दोनों से बात करूंगा। मेरा मानना है कि दोनों पक्षों को लगातार बात करनी चाहिए। ऐसा करने से वह एक समाधान पर पहुंचेंगे और ऐसा हुआ तो हर कोई खुश होगा और आगे बढ़ेगा और खेल उसी तरह से चलेगा जिस तरह से चलना चाहिए।” [ये भी पढ़ें: आईपीएल के नियमों से नाराज सुनील गावस्कर और किंग खान?]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया को अगस्त में बांग्लादेश में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। इसके बाद नवंबर में घर में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला में उतरना है। इसी दौरान 24 जून से 23 जुलाई तक महिला विश्व कप भी होना है। महिला टीम भी इस बात पर पुरुष टीम से सहमत है। क्या इस विवाद का असर चैम्पियंस ट्रॉफी पर पड़ेगा, इस पर लेहमन ने कहा, “इससे थोड़ा बहुत ध्यान जरूर भटकेगा, इसमें कोई शंका नहीं है। लेकिन, साथ मिलकर काम करना इससे बाहर निकलने का तरीका है।”

Editor's Pick