- Home
- News
- ICC Champions Trophy 2017: Darren Lehmann hints Australia may open with David Warner and Aaron Finch
चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग नहीं करेंगे क्रिस लिन?
आईपीएल में केकेआर के लिए ओपनर की भूमिका में हैं क्रिस लिन
Published On May 18, 2017, 01:46 PM IST
Last UpdatedMay 18, 2017, 01:46 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए क्रिस लिन ने एक ओपनर के तौर पर जमकर धमाल मचाया है। क्रिस लिन ने 6 मैच में 58.20 के औसत से अबतक 291 रन बनाए हैं। क्रिस लिन का स्ट्राइक रेट 187.74 का रहा है लेकिन इस प्रदर्शन के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम क्रिस लिन से चैंपियंस ट्रॉफी में ओपनिंग कराने पर विचार नहीं कर रही है। दरअसल चैंपियंस ट्ऱॉफी से पहले टीम के कोच डैरेन लेहमन ने एक इंटरव्यू में संकेत दिए कि वो चैंपियंस ट्रॉफी में डेविड वॉर्नर और एरन फिंच से ही ओपनिंग कराएंगे।
कोच डैरेन लेहमन ने क्रिस लिन पर कहा, ‘पहले क्रिस लिन को प्लेइंग इलेवन में शामिल हना होगा और उसके बाद कप्तान तय करेगा कि लिन कहां बल्लेबाजी करेंगे। हमारी चर्चा हुई है और इसमें कोई दो राय नहीं कि क्रिस लिन धमाकेदार बल्लेबाज हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वो फिट रहें और ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेलें। सवाल ये है कि क्या आप डेविड वॉर्नर और एरन फिंच से ओपनिंग नहीं कराएंगे? हम पहले सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन चुनेंगे और उसके बाद बैटिंग ऑर्डर तय करेंगे।’ ये भी पढ़ें-कोलकाता नाइटराइडर्स की ‘जीत के हीरो’ ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
आपको बता दें क्रिस लिन ने कुछ दिन पहले चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करने की इच्छा जताई थी। लिन ने कहा था, ‘मैं कभी ओपनिंग करने के मौके को गंवाना नहीं चाहता। पहले 10 ओवरों में सिर्फ 2 ही खिलाड़ी 30 गज के दायरे के बाहर रहते हैं और ये मेरी पसंदीदा जगह है। साथ ही वॉर्नर को बल्लेबाजी करते देखने की उससे अच्छी जगह कहीं और नहीं हो सकती।’