add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

चैंपियंस ट्रॉफी 2017, अभ्यास मैच, लाइव ब्लॉग: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच 45 रन से जीत लिया

बारिश की वजह से मैच आगे नहीं खेला जा सका, भारत को डकवर्थ लुइस नियम से विजेता घोषित किया गया।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - May 28, 2017 10:02 PM IST

भारत बनाम न्यूजीलैंड, अभ्यास मैच © IANS
भारत बनाम न्यूजीलैंड, अभ्यास मैच © IANS

नमस्कार आपका स्वागत है क्रिकेटकंट्री हिंदी के लाइव ब्लॉग में, आज लंदन के द ओवल स्टेडियम में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। विराट कोहली पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी केन विलियमसन के हाथ में है। न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर टेस्ट और वनडे सीरीज में बुरी तरह हारी थी लेकिन इंग्लैंड में स्थितियां पूरी तरह अलग होगी। टीम इंडिया पहले अभ्यास मैच में अपने खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म की जांच करना चाहेगी।

टीम इंडिया: पहले अभ्यास मैच में युवराज सिंह और रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे। युवराज सिंह को वायरल बुखार है वहीं रोहित शर्मा रविवार को इंग्लैंड पहुचेंगे। ऐसे में टीम इंडिया की ओर से शिखर धवन के साथ अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली के साथ मध्यक्रम की जिम्मेदारी एमएस धोनी, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या के कंधों पर होगी। गेंदबाजी की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी आक्रमण संभालेंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड की सरजमीं पर पहली बार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। साल 2013 में टीम इंडिया ने वॉर्म अप मैचों में हर चीज को आजमाया था जाहिर है कि कोहली की अगुआई में टीम इंडिया वॉर्म अप मैचों में ऐसा ही कुछ करना चाहेगी ताकि हर चीज को मुख्य टूर्नामेंट में भुनाया जा सके। [ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी 2017, टीम प्रिव्यू: पहले खिताब के लिए संघर्ष करेगी पाकिस्तान टीम]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड के ज्यादातर खिलाड़ी आईपीएल के बाद सीधा पहला वनडे मैच अभ्यास मैच के तौर पर खेलने जा रहे हैं। उनकी ज्यादातर टीम पिछले दिनों आयरलैंड में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में खेलती नजर आई थी जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा टीम के नियमित कप्तान केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल और तेज गेंदबाज टिम साउदी, ट्रेट बोल्ट आईपीएल के बाद सीधे अपना पहला 50 ओवरों का मैच खेलेंगे। कुल मिलाकर इस मैच में ये देखना दिलचस्प होगा कि टीमें कैसे जोर- आजमाइस करती हैं।