- Home
- News
- ICC Champions Trophy 2017: Mashrafe Mortaza blames Tamim Iqbal, Mushfiqur Rahim for Semi-final loss against India
बांग्लादेश के कप्तान ने इन दो खिलाड़ियों पर फोड़ा सेमीफाइनल में भारत से मिली हार का ठीकरा
बांग्लादेश ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
Published On Jun 16, 2017, 11:43 AM IST
Last UpdatedJun 16, 2017, 11:43 AM IST

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 9 विकट से हार झेलने के बाद बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़े दिनों के लिए तैयार नहीं है। भले ही हममें शारीरिक क्षमता और कौशल हो, लेकिन हम अभी भी हम बड़े मौकों को जीतने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हुए हैं। यह बात मुर्तजा ने मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से रौंद दिया। इस हार के बाद से ही मुर्तजा का बतौर कप्तान भविष्य अधर में लटक गया है।
मुर्तजा ने कहा कि तमीम इकबाल और मुशिफिकुर रहीम के एकदम से विकेट गिरने के साथ ही अच्छी शुरुआत पर पानी फिर गया। तमीम और रहीम ने आपस में 123 रनों की साझेदारी की लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों ने ऐसे समय में अपने विकेट खराब शॉट खेलकर फेंक दिए जिस समय उनका क्रीज पर होना बेहद जरूरी था।
मुर्तजा ने कहा, “जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की थी, उस हिसाब से हमें 330-340 रन बनाने चाहिए थे। लेकिन तमीम, मुशिफिकुर और शाकिब के विकेटों ने हमें तेज झटका दिया। हम चाहते हैं कि जूनियर खिलाड़ी बड़े दिनों में आगे आएं क्योंकि वही हमारी असली चुनौती हैं।” मुर्तजा ने कहा कि बांग्लादेश के सेमीफाइनल में पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं कर रहा था। बांग्लादेश साल 2019 विश्व कप में और भी बेहतर टीम के रूप में उतरेगी। [भारत बनाम बांग्लादेश, दूसरा सेमीफाइनल, फुल स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें…]
मुर्तजा ने कहा, “हमारे पास खिलाड़ी और कौशल है। जूनियर खिलाड़ियों के पास आने वाले दो सालों में और भी अनुभव हो जाएगा और हम मानसिक रूप से मजबूत हो जाएंगे। चयनकर्ताओं को बदलाव करने की जरूरत नहीं है।”
“जाहिर है कि टीम के इस तरह से टूर्नामेंट से बाहर हो जाने से बांग्लादेश के फैन्स खासे निराश होंगे। लेकिन हमें आगे देखना होगा। आने वाले समय में बांग्लादेश को दौरा करना है इसलिए हमें इस बार से उबरना होगा।”