जब धोनी के कैच छोड़ने पर जमकर हंसे विराट कोहली

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में धोनी ने ना तो विकेटकीपिंग की और ना ही बल्लेबाजी।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 31, 2017, 10:31 AM IST

Published On May 31, 2017, 10:31 AM IST

Last UpdatedMay 31, 2017, 10:31 AM IST

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली © Getty Images

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली © Getty Images

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से एक कैच छूट गया जिसे देख मौजूदा कप्तान विराट कोहली अपनी हंसी नहीं रोक पाए। दरअसल दूसरे अभ्यास मैच में धोनी ने ना तो बल्लेबाजी की और ना ही वह विकेटकीपिंग करते नजर आए। हालांकि वह मैदान पर फील्डिंग करते जरूर दिखाई दिए, धोनी काफी समय के बाद बिना दस्तानों के फील्डिंग कर रहे थे। 23वें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद को तस्कीन अहमद ने मिड विकेट के ऊपर से खेलना चाहा लेकिन वह शॉट को नियंत्रित नहीं कर पाए और गेंद थर्ड मैन की तरफ चली गई। धोनी वहां मौजूद थे लेकिन गेंद किस तरफ गिरेगी यह समझने में उन्हें समय लगा और उनसे कैच छूट गया। जिसे देखकर कोहली हंसने लगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरे अभ्यास मैच में धोनी के साथ साथ कप्तान कोहली और युवराज सिंह ने भी बल्लेबाजी नहीं की। बांग्लादेश के खिलाफ मैच में कोहली ने दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। कोहली चाहते थे कि ये सभी खिलाड़ी बल्लेबाजी की परिस्थिती का जायाजा ले सकें। टीम को इसके सकारात्मक परिणाम भी मिले। जहां कार्तिक ने 94 रनों की शानदार पारी खेली वहीं हार्दिक में भी अर्धशतक जड़ा। टीम इंडिया ने ये मैच 240 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। [ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी: दूसरे वॉर्मअप मैच में भी टीम इंडिया की बड़ी जीत, बांग्लादेश को 240 रनों से हराया]

भारत के दोनों अभ्यास मैच खत्म हो चुके हैं और अब टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होगा। टीम इंडिया ने पहले अभ्यास मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था तो दूसरे अभ्यास मैट में मजबूत बल्लेबाजी की झलक दिखाई। चैंपियंस ट्रॉफी की पूर्व विजेता टीम इंडिया इस सीजन अपने खिताब को बचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Editor's Pick