- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Champions Trophy 2017: No issue-le lo Tissue is Pakistan’s reply to India’s Mauka-Mauka ad
'मौका-मौका' की तर्ज पर भारत की हार का मजाक बनाने के लिए पाकिस्तान लाया नया वीडियो
पाकिस्तान के इस वीडियो का नाम 'नो इशू, ले लो टिशू' है
Published On Jun 20, 2017, 04:38 PM IST
Last UpdatedJun 20, 2017, 04:38 PM IST

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो ‘मौका-मौका’ की तर्ज पर बनाया गया है और वीडियो में पाकिस्तानी प्रशंसक भारतीय प्रशंसकों का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं। वीडियो का शीर्षक है ‘नो इशू, ले लो टिशू।’ आइए आपको विस्तार से बतात हैं कि वीडियो में आखिर है क्या। वीडियो में दिखाया गया है कि भारतीय प्रशंसक पटाखे लेकर टीवी के सामने बैठे हैं और भारत को मैच जीतने के लिए 4 रनों की जरूरत है, तो वहीं पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए सिर्फ 1 विकेट की दरकार है।
ऐसे में बल्लेबाज हवा में शॉट खेलता है जिसे बाउंड्री पर फील्डर कैच कर लेता है। मैच हारने के बाद भारतीय प्रशंसक मायूस हो जाते हैं और चेहरे पर निराशा छा जाती है। इसी बीच दरवाजे पर पाकिस्तानी प्रशंसक आते हैं और जब भारतीय प्रशंसक दरवाजा खोलता है तो पाक प्रशंसक पटाखे छीनते हुए और उसके हाथ में टिशू देते हुए कहता है, ”हां बेटा, ला पटाखा दे। नो इशू, ले लो टिशू।” इसके बाद वो पाकिस्तानी प्रशंसक भारतीय प्रशंसक के साथ सेल्फी लेते हैं और जश्न मनाते हुए चले जाते हैं।
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने ये वीडियो ‘मौका-मौका’ के तर्ज पर बनाया है। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों से हरा दिया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 338 रनों का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारत की पूरी टीम 30.3 ओवरों में मात्र 158 रनों पर ही सिमट गई। पाकिस्तान ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफलता पाई है।