• Home
  • News
  • ICC Champions Trophy 2017: South Africa beat Sri Lanka by 96 runs

चैंपियंस ट्रॉफी: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 96 रनों से हराया

हाशिम आमला ने शतक लगाया, इमरान ताहिर ने 4 विकेट लिए

Edited By : Anoop Dev Singh |Jun 03, 2017, 11:04 PM IST

Published On Jun 03, 2017, 11:04 PM IST

Last UpdatedJun 03, 2017, 11:04 PM IST

इमरान ताहिर © Getty Images
इमरान ताहिर © Getty Images

चैंपियंस ट्रॉफी में द.अफ्रीका ने अपने अभियान का शानदार आगाज किया। अपने पहले मैच में उसने कमजोर श्रीलंकाई टीम को 96 रनों से हरा दिया। द.अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 299 रन बनाए थे जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 203 रनों पर ऑल आउट हो गई। द.अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर ने सबसे ज्यादा 4 और क्रिस मॉरिस ने 2 विकेट झटके। मॉर्कल और रबाडा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। श्रीलंका के लिए कप्तान उपुल थरंगा ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को हार से नहीं बचा सके।

द.अफ्रीका की पहले बल्लेबाजी
श्रीलंका ने टॉस जीतकर द.अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया। हाशिम आमला के शानदार 103 रन और फाफ ड्युप्लेसी के 75 रनों की बदौलत द.अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 299 रन बनाए। जे पी ड्यूमिनी ने भी 20 गेंद में नाबाद 38 रनों की पारी खेली। द.अफ्रीका की बल्लेबाजी के हीरो रहे हाशिम आमला जिन्होंने 110 गेंदों में अपना 25वां शतक पूरा किया। हाशिम आमला ने सिर्फ 151वीं पारी में अपनी 25वीं वनडे सेंचुरी लगाई। हाशिम आमला ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा। विराट ने 162 पारियों में 25 वनडे शतक लगाए थे।ये भी पढ़ें-चैंपियंस ट्रॉफी, तीसरा मैच, द.अफ्रीका बनाम श्रीलंका का स्कोरकार्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका का जवाब
श्रीलंका ने 300 रनों की चुनौती को हासिल करने के लिए तेज शुरुआत की। डिकवेला और कप्तान थरंगा ने तेजी से रन बटोरे। खासकर डिकवेला ने 33 गेंदों में 41 रन जोड़े। उन्होंने थरंगा के साथ मिलकर 50 गेंद में 69 रन जोड़े। 9वें ओवर में मॉर्ने मॉर्कल ने द.अफ्रीका को पहली कामयाबी दिलाई उन्होंने डिकवेला को पैवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा सी गई। मेंडिस 11, चंदीमल 12 रन पर रन आउट हो गए। कप्तान थरंगा ने जरूर अर्धशतक जमाया लेकिन वो भी 57 रन बनाकर इमरान ताहिर का शिकार हो गए। कुसल परेरा ने जरूर हाथ दिखाए और 44 रनों की पारी खेली लेकिन वो द.अफ्रीका को जीत से ना रोक सके।

Editor's Pick