अभ्यास मैच में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कोहली ने दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया ने दोनों अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की है

Edited By : Manoj Shukla |May 31, 2017, 11:54 AM IST

Published On May 31, 2017, 11:54 AM IST

Last UpdatedMay 31, 2017, 11:54 AM IST

भारतीय टीम © Getty Images
भारतीय टीम © Getty Images

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दोनों अभ्यास मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली काफी खुश नजर आ रहे हैं। बांग्लादेश को 240 रनों से हराने के बाद कोहली ने कहा, ‘‘दोनों मैचों में हमें वो मिला जो हम चाहते थे। बल्लेबाजों ने रन बनाए, गेंदबाजो ने भी बेहदरीन प्रदर्शन किया। जब बादल छा जाते हैं तो बल्लेबाजों को मुश्किल होती है। हम हार्दिक और केदार जाधव को मौका देना चाहते हैं। दोनों ही बल्लेबाज निचले क्रम में हमारे लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। दिनेश कार्तिक शानदार खिलाड़ी हैं, हम उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौके देना चाहते हैं। इन मैचों में हम सभी पक्षों में सफल रहे।’’ ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ दबाव में होंगे विराट कोहली?

आपको बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों अभ्यास मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए पहले न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस नियम की मदद से 45 रनों से हराया था। तो वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 240 रनों से करारी शिकस्त दी। दोनों ही अभ्यास मैचों में टीम के तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और दोनों मैचों को मिलाकर कुल 16 विकेट झटके। दूसरे मुकाबले में भारतीय पेस बैट्री ने 9 विकेट चटकाए। साफ है गेंदबाजी से परेशान रहने वाली टीम इंडिया के गेंदबाज अच्छी फॉर्म में हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को अपने अभियान की शुरुआत 4 जून से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करनी है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके बाद टीम को अपना अगला मुकाबला 8 जून को श्रीलंका और फिर 11 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया ने दो बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है। पहली बार 2002 में भारतीय टीम श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता बनी थी और उसके बाद 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब जीता था। 2013 में टीम इंडिया ने एक भी मैच नहीं गंवाया था और उसने श्रीलंका,वेस्टइंडीज, द.अफ्रीका, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमों को मात दी थी।

Editor's Pick