• Home
  • News
  • ICC Champions Trophy 2017: Weather, England stand in Australia’s way

ऑस्ट्रेलिया की राह में रोड़ा अटका सकते हैं मौसम और इंग्लैंड

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला 10 जून को होगा

Edited By : Anoop Dev Singh |Jun 09, 2017, 04:25 PM IST

Published On Jun 09, 2017, 04:25 PM IST

Last UpdatedJun 09, 2017, 04:25 PM IST

ऑयन मॉर्गन और स्टीवन स्मिथ © Getty Images
ऑयन मॉर्गन और स्टीवन स्मिथ © Getty Images

पिछले दो मैचों में मौसम की मार झेलने वाला ऑस्ट्रेलिया 10 जून को बर्मिंघम में चैंपियन्स ट्राफी के करो या मरो वाले मैच में जब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड का सामना करेगा तो मौसम के देवता से भी मेहरबानी रखने की दुआ करेगा ताकि उसे पूरा मैच खेलने का मौका मिले। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और ऐसे में दबाव आस्ट्रेलिया पर रहेगा जिसके न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गये थे। इससे उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया को पिछले दोनों मैचों में अंक बांटने पड़े और अब और उसके दो मैचों में दो अंक हैं। अभी तक उसे कोई भी पूरा मैच खेलने का मौका नहीं मिला और शनिवार को भी बारिश होने की संभावना है।

यहां एजबेस्टन में खेले गये तीनों मैच बारिश से प्रभावित रहे। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का मैच पूरा नहीं हो पाया जबकि दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेले गये मैचों में भी ओवरों की संख्या कम करनी पड़ी थी। अगर आसमान साफ भी रहता है तब भी ऑस्ट्रेलिया के सामने खिताब के प्रबल दावेदार इंग्लैंड की कड़ी चुनौती है जिसने बांग्लादेश और न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की है। ये भी पढ़ें-डेविड वॉर्नर ने जो रूट को मारा था घूंसा, अब मिलाना चाहते हैं हाथ

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताने का पर्याप्त समय नहीं मिला है और अब उनका सामना इंग्लैंड के संतुलित आक्रमण से होना है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों डेविड वार्नर, एरन फिंच और स्टीवन स्मिथ ने क्रीज पर कुछ समय बिताया लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों को मैच अ5यास का मौका नहीं मिला है। आस्ट्रेलिया हालांकि पिछले मैच में अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से प्रेरणा लेना चाहेगा। उसने बांग्लादेश को 182 रन पर आउट कर दिया था लेकिन बारिश की वजह से वो जीत हासिल नहीं कर सका।

Editor's Pick