- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Champions Trophy 2017: When Misbah ul haq predicted Pakistan as champion after lost to India
पहले ही हो गई थी पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की भविष्यवाणी
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीत लिया
Published On Jun 20, 2017, 02:46 PM IST
Last UpdatedJun 20, 2017, 02:46 PM IST

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की जीत के बाद टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में मिस्बाह पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की बात कर रहे हैं। मिस्बाह कह रहे हैं, ”मैंने पहले ही कहा था कि पाकिस्तान ट्रॉफी जीतेगा।” आपको बता दें कि पाकिस्तान के भारत से पहला मैच हारने के बाद मिस्बाह ने ये भविष्यवाणी की थी। वीडियो में मिस्बाह के साथ कई और लोग भी मौजूद हैं और वो मिस्बाह की बातों पर हंस रहे हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए भारत को हर विभाग में मात दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने फखर जमान के शतक और मोहम्मद हफीज की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत की पूरी टीम 30.3 ओवरों में मात्र 158 रनों पर ढेर हो गई थी। हार्दिक पांड्या को छोड़कर भारत का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका था। पांड्या ने 43 गेंदों में 76 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में भी कामयाबी पाई और इसके साथ ही टीम आईसीसी के तीनों टूर्नामेंट (विश्व कप, टी20 विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी) जीतने वाली दुनिया की कुल चौथी टीम बन गई।