• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा, यंग-लैथम का शानदार शतक

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा, यंग-लैथम का शानदार शतक

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पहले मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया है.

Edited By : Bharat Malhotra |Feb 19, 2025, 02:04 PM IST

Published On Feb 19, 2025, 02:04 PM IST

Last UpdatedFeb 19, 2025, 02:04 PM IST

New Zealand Beat Pakistan: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है. न्यूजीलैंड ने पहले मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटा हैं. पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 321 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 260 रन पर ढेर हो गई.

पाकिस्तान इस मुकाबले में शुरुआत से दवाब में नजर आई. पाक टीम मैच में मेजबान कम और मेहमान टीम के जैसा ज्यादा खेलते हुए नजर आई. टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में फ्लॉप रही. पाक टीम की फील्डिंग में काफी खराब रही जिसका भरपूर फायदा न्यूजीलैंड ने उठाया.

न्यूजीलैंड की ओर से इस मुकाबले में दो बल्लेबाज चमके. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 113 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 107 रन की पारी खेली. यंग के अलावा लैथम ने 104 गेंद पर 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 118 रन बनाए. इन दोनों की पारी के सामने पाकिस्तान की पूरी टीम बिखर गई और मुकाबला हार गई.

Follow Updates here:

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: पाकिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन, बड़ी जीत की ओर न्यूजीलैंड

पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. पाकिस्तान की पांचवां झटका तैय्यब ताहिर के रूप में लगा है. टीम के लिए अच्छी बात यह है कि बाबर आजम क्रीज पर बने हुए हैं.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, फखर आउट

पाकिस्तान को तीसरा बड़ा झटका फखर जमान के रूप में लगा है. फखर 24 रन बनाकर ब्रेसवेल का शिकार बने हैं.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका, रिजवान आउट

पाकिस्तान को मुकाबले में दूसरा झटका लग चुका है. टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान विलियम ओरूर्के की गेंद पर आउट हुए हैं. रिजवान का कमाल का कैच ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ा.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: पाकिस्तान को लगा पहला झटका, सऊद आउट

पाकिस्तान को पहला झटका लग चुका है. टीम के सलामी  बल्लेबाज सऊद शकील 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 321 रनों का लक्ष्य, यंग और लैथम ने जड़ा सैकड़ा

न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को 321 रनों का लक्ष्य दिया है. कीवी टीम के लिए दो बल्लेबाजों ने शानदार शतक ठोके. न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज विल यंग ने 107 और टॉम लैथम ने 118 रन की नाबाद पारी खेली. दोनों की शानदार पारी के बदौलत ने न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 321 रन का बड़ा लक्ष्य दिया है.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: यंग के बाद लैथम की दहाड़, जड़ा शानदार शतक

विल यंग के बाद टॉम लैथम ने भी पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से धमाका किया है. लैथम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंद पर शानदार सेंचुरी पूरी कर ली है. न्यूजीलैंड मुकाबले में मजबूत नजर आ रही है.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: शानदार शतक जड़ यंग लौटे पवेलियन, नसीम ने किया दूसरा शिकार

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग शानदार सेंचुरी जड़ आउट हो गए हैं. यंग 107 रन बनाकर नसीम शाह का दूसरा शिकार बने.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: यंग ने सेंचुरी के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज, पाकिस्तान गेंदबाज बेहाल

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में कमाल का खेल दिखाते हुए शानदार शतक जड़ दिया है.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका, डैरिल मिचेल आउट

न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लग चुका है. टीम के खिलाड़ी डैरिल मिचेल हारिस रऊफ का शिकार बने हैं.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका, विलियमसन आउट

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को दूसरा बड़ा झटका लग चुका है. टीम के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन सिर्फ 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, कॉन्वे आउट

न्यूजीलैंड को पहला झटका लग चुका है. टीम के सलामी बललेबाज डेवोन कॉन्वे 10 रन बनाकर अबरार अहमद का शिकार बने.

Champions Trophy 2025, PAK vs NZ: न्यूजीलैंड की सधी शुरुआत, यंग और कॉन्वे अच्छी लय में

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने अच्छी शुरुआत की है. टीम ने पहले 5 ओवर में 31 रन बना लिए हैं. टीम के लिए यंग 21 और कॉन्वे 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं.

Pakistan vs New Zealand LIVE Score: पाकिस्तान ने गेंदबाजी तो चुनी लेकिन स्पिनर्स है चिंता का विषय

Pakistan vs New Zealand LIVE Score: पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी तो चुनी है लेकिन स्पिनर्स उसके लिए चिंता का विषय है. टीम ने सिर्फ एक ही विशेषज्ञ स्पिनर को चुना है. अबरार अहमद के रूप में पाकिस्तानी टीम के पास सिर्फ एक विशेषज्ञ स्पिनर है. और उनके पास भी वनडे खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है.

Pakistan vs New Zealand LIVE Score: पाकिस्तान ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी का फैसला

Pakistan vs New Zealand LIVE Score: पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि कराची के इस मैदान पर ओस आ सकती है. और इसी वजह से वह लक्ष्य का पीछा करने जाएंगे. इसके साथ ही टीम के कप्तान ने यह भी कहा कि हारिस राउफ फिट होकर लौट आए हैं और फहीम अशरफ इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.

Pakistan vs New Zealand LIVE Score: क्या बाबर आजम फिर बनेंगे नंबर वन

Pakistan vs New Zealand LIVE Score: बाबर आजम हाल ही में आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन शुभम गिल के हाथों गंवा दी थी. अब सवाल है कि क्या वह इसे दोबारा हासिल कर पाएंगे. और पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान को इस फॉर्मेट के सबसे शानदार बल्लेबाजों में गिना जाता है. पाकिस्तान को न सिर्फ इस मैच बल्कि अगर इस टूर्नमेंट में भी अच्छा करना है तो बाबर के बल्ले का चलना बहुत जरूरी है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick