- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC charges Dilhara Lokuhettige for breaching anti-corruption codes
आईसीसी ने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर लोकुहेतिगे को किया निलंबित
श्रीलंका की ओर से 9 वनडे और दो टी-20 मैच खेल चुके हैं पूर्व तेज गेंदबाज दिलहारा लोकुहेतिगे
Published On Apr 04, 2019, 03:21 PM IST
Last UpdatedApr 04, 2019, 03:21 PM IST
Dilhara Lokuhettige @ AFP (File photo)
इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी दिलहारा लोकुहेतिगे को फिक्सिंग और भ्रष्ट पेशकश का खुलासा करने में नाकाम रहने के कारण अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया।
पढ़ें: आईपीएल के जरिए विश्व कप टीम में जगह बनाना चाहते हैं बेहरेनडोर्फ
श्रीलंका की ओर से 9 वनडे और दो टी-20 मैच खेलने वाले पूर्व तेज गेंदबाज लोकुहेतिगे पर आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है उन्हें जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है।
पढ़ें: फ्लेमिंग भी हुए हार्दिक पांड्या के मुरीद, कह दी ये बड़ी बात
लोकुहेतिगे पर लगाए गए नए आरोप पिछले साल अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा यूएई में टी-10 लीग के दौरान उनके खिलाफ लगाए गए इसी तरह के आरोपों के अतिरिक्त हैं।
आईसीसी ने बयान में कहा, ‘अस्थायी निलंबन पहले की तरह पूर्ण प्रभावी रहेगा तथा इन नए आरोपों की जांच लंबित होने तक वह आईसीसी संहिता के तहत निलंबित रहेंगे।’