• Home
  • News
  • ICC Cricet World Cup 2019: Rohit Sharma good form will ease Pressure on Virat Kohli;Krishnamachari Srikkanth

रोहित शर्मा के उम्दा फॉर्म से कोहली पर से दबाव कम होगा : श्रीकांत

बोले- रोहित की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी

Edited By : Press Trust of India |Jun 06, 2019, 07:03 PM IST

Published On Jun 06, 2019, 07:03 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2019, 07:03 PM IST

Rohit Sharma @IANS

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत का मानना है कि रोहित शर्मा की तेज पारी खेलने की काबिलियत टीम के लिए बोनस है और उनके अच्छे फॉर्म से विश्व कप में कप्तान विराट कोहली पर से दबाव कम होगा।

रोहित ने 144 गेंद में 122 रन बनाकर भारत को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका पर जीत दिलाई। श्रीकांत ने आईसीसी के लिए कॉलम में लिखा, ‘रोहित की यह पारी उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। वह पहले गियर से चौथे गियर में तुरंत जा सकते हैं। हालात के अनुरूप खेलने की उनकी काबिलियत कमाल की है।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: बुमराह बोले- मैं अपेक्षाओं के दबाव के बारे में नहीं सोचता

उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए यह अच्छी बात है कि उनके पास शतक और दोहरे शतक बनाने वाला बल्लेबाज है। इससे कोहली पर से दबाव कम होगा।’ श्रीकांत ने कहा कि विश्व कप में भारत के शीर्षक्रम की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा, ‘शिखर धवन, रोहित और कोहली का अच्छा प्रदर्शन भारत के लिए काफी अहम होगा।’

भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे श्रीकांत ने जसप्रीत बुमराह की खास तौर पर तारीफ की ।

श्रीकांत ने कहा, ‘जसप्रीत बुमराह ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उसने शुरुआती स्पैल से दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाकर भारत की पकड़ मजबूत की। बुमराह के विकेट लेने से बाद में स्पिनरों के लिए गेंदबाजी आसान हो गई।’

पढ़ें: खराब शुरुआत के बावजूद ऑस्‍ट्रेलिया ने बनाया बड़ा स्‍कोर, चमके स्मिथ-नाइल

उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजों में चयन की अच्छी दुविधा भारत के सामने रहेगी। उन्होंने कहा, ‘मैं मोहम्मद शमी को चुनता लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। यह दुविधा अच्छी है और विकेट तथा विरोधी को देखकर चयन करना होगा।’

भारत को अगले मैच में पांच बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से खेलना है और श्रीकांत के अनुसार यह असल परीक्षा होगी। उन्होंने कहा, ‘अभी टूर्नामेंट की शुरूआत ही है लेकिन भारत और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के प्रबल दावेदार हैं। बाकी दो टीमें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज या न्यूजीलैंड में से एक हो सकती हैं।’

Editor's Pick