• Home
  • News
  • ICC CRICKET World Cup 2019: Aaron Finch relieved after Australia scrape past Pakistan

पाकिस्तान ने दबाव में ला दिया था, जीत से राहत मिली- फिंच

ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ 308 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन पाकिस्तान काफी कोशिश के बाद भी 266 रन पर ढेर हो कर मैच हार गई।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 13, 2019, 06:10 PM IST

Published On Jun 13, 2019, 06:10 PM IST

Last UpdatedJun 13, 2019, 06:10 PM IST

Aaron Finch@IANS

आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ उतार-चढ़ाव भरे मैच में मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच राहत महसूस कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ 308 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन पाकिस्तान काफी कोशिश के बाद भी 266 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई।

ऑस्ट्रेलिया को यह जीत हालांकि आसानी से नहीं मिली। जब उसे लगा कि वह आसानी से मैच अपने नाम कर ले जाएगी तब हसन अली (35), वहाब रियाज (45) और कप्तान सरफराज अहमद (40) ने संघर्षपूर्ण पारियां खेल पाकिस्तान को मैच में बनाए रखा और ऑस्ट्रेलिया को चिंता में डाल दिया, लेकिन मिशेल ने अपने काम को अंजाम दे मैच को ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में ला दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘डरता था कि मैं फिर कभी ऑस्ट्रेलिया के लिए शतक नहीं बना पाऊंगा’

मैच के बाद फिंच ने माना कि पाकिस्तान के निचले क्रम के कारण ऑस्ट्रेलिया दबाव में आ गई थी। फिंच ने कहा, “उन्होंने निश्चित ही हमें दबाव में ला दिया। यह काफी मुश्किल होता है जब अप हसन और वहाब रियाज जैसे बल्लेबाजों का सामना करते जो तेजी से बल्ला चलाते हैं।”

फिंच ने कहा, “जब वो अपनी लय में आ जाते हैं तो रोकना मुश्किल होता है। हमें अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंकनी होती है। चाहे वो लेंथ बॉल हो या यॉर्कर हो। आपको अपना 100 फीसदी देना होता है। हमने देखा कि अगर आप थोड़ा सा चूकते हैं तो आप इस जैसे छोटे मैदान पर छक्का खा सकते हैं।”

पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज कमिंस ने समझाया डॉट गेंदो का महत्व

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वार्नर ने 107 और फिंच 82 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया की टीम को पिछले मुकाबले में भारत के खिलाफ खेलते हुए 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उससे पहले वेस्टइंडीज के साथ खेले गए मैच में मुश्किल हालात से बाहर निकलते हुए टीम ने जीत दर्ज की थी। विश्व कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान पर 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

 

Editor's Pick