डीविलियर्स के समर्थन में आए कोहली, बोले- आप सबसे ईमानदार हो

एबी डीविलियर्स की आलोचना की जा रही है कि पिछले साल क्रिकेट से संन्यास से पहले वह चुनकर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते थे

Edited By : Press Trust of India |Jul 13, 2019, 02:19 PM IST

Published On Jul 13, 2019, 02:19 PM IST

Last UpdatedJul 13, 2019, 02:19 PM IST

AB de Villiers with Virat Kohli @afp

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अपने साथी खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का बचाव किया है जिन्होंने हाल में उनके संन्यास पर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है।

पढ़ें: आदिल राशिद बोले- मोर्गन ने हमेशा मुझपर भरोसा जताया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डीविलियर्स की आलोचना की जा रही है कि पिछले साल क्रिकेट से संन्यास से पहले वह चुनकर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते थे। कोहली ने उन्हें ‘सबसे ईमानदार और समर्पित’ इंसान बताया।

कोहली ने कहा, ‘मेरे भाई आप सबसे ईमानदार और समर्पित इंसान हो। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आपके साथ ऐसा हुआ। हम आपके साथ हैं और हमें आप पर भरोसा है।’

उन्होंने डीविलियर्स के इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘लोग आपकी निजता का उल्लंघन कर रहे हैं जो दुखद है। आपको और आपके खूबसूरत परिवार को प्यार। मैं और अनुष्का हमेशा आपके साथ हैं।’


विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खराब अभियान के बीच में खबर आई थी कि डीविलियर्स ने टीम चुने जाने से एक दिन पहले संन्यास का फैसला बदलने का प्रस्ताव रखा था जिसे टीम प्रबंधन ने ठुकरा दिया।

डीविलियर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने ऐन मौके पर ऐसी कोई मांग नहीं रखी थी बल्कि उनसे निजी तौर पर पूछा गया था कि क्या वह खेलेंगे।

पढ़ें: कोहली-शास्त्री से नाराज खिलाड़ी, दो धड़े में बंटी है टीम इंडिया ? 

युवराज सिंह ने भी डीविलियर्स का समर्थन करते हुए लिखा, ‘मेरे प्यारे दोस्त और लीजैंड, आप सबसे अच्छे इंसानों में से हो। दक्षिण अफ्रीका आपके बिना विश्व कप में जीत ही नहीं सकता था। टीम में आपका नहीं होना आपकी टीम का नुकसान था। खिलाड़ी जितना बड़ा, आलोचना उतनी ही ज्यादा। हम सभी को पता है कि आप कितने अच्छे इंसान हो।’

Editor's Pick