- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC CRICKET World Cup 2019: Afghanistan captain Gulbadin Naib rues missed chance to beat Indian team
अफगानी कप्तान को अफसोस, भारत को हराने का मौका गंवा दिया
अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदिन नैब को इस बात की निराशा है कि उनकी टीम के हाथों से विश्व कप मुकाबले में भारत को हराने का शानदार मौका निकल गया।
Published On Jun 23, 2019, 01:38 PM IST
Last UpdatedJun 23, 2019, 01:38 PM IST
Gulbadin Naib IANS
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप में शनिवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम पर जीत दर्ज करने के बेहद करीब पहुंची थी। भारत के अनुभवी गेंदबाजों ने आखिर के ओवर्स में विकेट निकालकर मैच को अपनी मुट्ठी में कर लिया।
अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदिन नैब को इस बात की निराशा है कि उनकी टीम के हाथों से विश्व कप मुकाबले में भारत को हराने का शानदार मौका निकल गया। शनिवार को रोज बाउल मैदान पर खेले गए मैच में अफगानिस्तान टीम ने टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए भारत को 8 विके पर 224 रन पर सीमित किया और फिर 213 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह भारत को 11 रन से जीत मिली जबकि अफगान टीम को टूर्नामेंट में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा।
पढ़ें:- शमी की हैट्रिक, भारत ने अफगानिस्तान पर दर्ज की रोमांचक जीत
नैब ने मैच के बाद कहा, “हमें इस बात की निराशा है कि हमने इस तरह की टीम को हराने का मौका गंवा दिया। विश्व कप में यह किसी भी टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होती लेकिन यह भी सच है कि बड़ी टीमें आपको अधिक मौके नहीं देतीं। हमें आज भारत को हराने का मौका मिला था, जिसे हम लपक नहीं सके।”
नैब ने अपनी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद नबी की तारीफ की। नबी ने इस मैच में न सिर्फ दो विकेट हासिल किए बल्कि 52 रन की पारी खेलते हुए भारत को जीत से दूर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। वह अंतिम ओवर में आउट हुए। इसी ओवर में मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए और अपनी हैट्रिक पूरी की।
पढ़ें:- यह मैच हमारे लिए काफी अहम रहा, हमारे चरित्र का पता चला : कोहली
नैब ने कहा, “नबी ने आज अपना क्लास दिखाया। उन्होंने दिखाया कि क्यों वह अफगानिस्तान के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं।”