विश्व कप मैच के दौरान आपस में भिड़े अफगानिस्तान और पाकिस्तान के फैंस

आईसीसी ने उचित कार्रवाई करने का दिया भरोसा

Edited By : Press Trust of India |Jun 29, 2019, 11:11 PM IST

Published On Jun 29, 2019, 11:11 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2019, 11:11 PM IST

AFghanistna fans @afp

हेडिंग्‍ले के ऊपर बलूचिस्तान के समर्थन वाले बैनर लहराते हुए विमान उड़े जिसके बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रशंसक इन दोनों टीमों के बीच शनिवार को खेले गए विश्व कप मैच के दौरान आपस में भिड़ गए। आईसीसी ने पश्चिम यॉर्कशॉयर पुलिस की मदद से इस घटना की जांच करवाने का वादा किया है।

पढ़ें: पाक की जीत में चमके इमाद, सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदें कायम

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुछ क्रिकेट प्रेमियों और मैच कवर कर रहे पत्रकारों ने टिवटर पर वीडियो डाले हैं जिसमें प्रशंसकों का हिंसात्मक व्यवहार दिखाया गया है।

खेल की पहली पारी के दौरान यह घटना हुई और दो लोगों को स्टेडियम से बाहर कर दिया गया। कुछ पत्रकारों ने कहा कि प्रशंसकों ने मैदान के बाहर भी उपद्रव मचाया और वे यहां तक कि सुरक्षाकर्मियों से भी भिड़ गए थे।

पढ़ें: जयवर्धने और पोंटिंग के इस विशिष्‍ट क्‍लब में शामिल हुए कप्‍तान फिंच

रिपोर्टों के अनुसार झगड़े की शुरुआत मैदान के ऊपर दो विमानों के उड़ने और उनके द्वारा बलूचिस्तान के समर्थन में बैनर लहराने के बाद हुई। इनमें एक संदेश में लिखा था, ‘पाकिस्तान में लोगों को गायब होने से बचाने में मदद करें’ जबकि दूसरे पर लिखा था, ‘बलूचिस्तान के लिए न्याय’।

आईसीसी ने इन दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया है।

आईसीसी ने बयान में कहा, ‘हम कुछ प्रशंसकों के बीच आपसी झड़प से अवगत हैं और अभी वहां मौजूद सुरक्षा दल और स्थानीय पुलिस बल, पश्चिम यॉर्कशॉयर पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि आगे ऐसी कोई घटना नहीं घटे। हम अधिकतर प्रशंसकों के आनंद में खलल डालने वाले असामाजिक व्यवहार के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।’

Editor's Pick