अफगानिस्तानी टीम में आफताब आलम की जगह अहमद शिरजाद

बाएं हाथ के गेंदबाज सैयद अहमद शिरजाद मौजूदा विश्व कप के बचे हुए मैचों में अफगानिस्तान की टीम में आफताब की जगह लेंगे। आईसीसी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि कर दी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 28, 2019, 08:43 AM IST

Published On Jun 28, 2019, 08:43 AM IST

Last UpdatedJun 28, 2019, 08:43 AM IST

Aftab Alam

Aftab Alam

आईसीसी विश्व कप में अब तक औसत प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान की टीम को एक और झटका लगा है। टीम के मध्यम गति के गेंदबाज आफताब आलम चोट की वजह से टूर्नामेंट के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं।

बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज सैयद अहमद शिरजाद मौजूदा विश्व कप के बचे हुए मैचों में अफगानिस्तान की टीम में आफताब की जगह लेंगे। आईसीसी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि कर दी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

SL vs SA Dream11 Prediction:  श्रीलंका-साउथ अफ्रीका मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

आईसीसी के बयान के अनुसार आलम को असाधारण परिस्थितियों में बाहर किया गया है। आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पुष्टि की कि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2019 की टूर्नामेंट तकनीकी समिति ने बचे हुए टूर्नामेंट के लिए अफगानिस्तानी टीम में आफताब आलम की जगह सैयद अहमद शिरजाद को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।’’

सात हार के बाद पहले ही बाहर हुई अफगानिस्तानी टीम के अब पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ बस दो मैच बचे हैं और टीम अब केवल प्रतिष्ठा के लिए खेलेगी।

पढ़ें: श्रीलंका के लिए सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने की चुनौती

गौरतलब है इससे पहले विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शाहजाद भी चोटिल होकर विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। उनके टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद काफी विवाद हुआ था। शाहजाद का कहना था कि वह मैच फिट हैं और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साजिश के तहत उनको बाहर किया है। आरोप के बाद क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इन आरोपों का खंडन किया गया था।

Editor's Pick