• Home
  • News
  • ICC CRICKET WORLD CUP 2019: Alex Carey wears a Jofra Archer delivery on the grill of his helmet

जोफ्रा आर्चर की गेंद पर घायल हुए ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी

मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी बुरी तरह से घायल हो गए।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 11, 2019, 03:51 PM IST

Published On Jul 11, 2019, 03:51 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2019, 03:51 PM IST

Jofra Archer

Jofra Archer

आईसीसी विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड के साथ हो रहा है। मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी बुरी तरह से घायल हो गए।

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 14 रन के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिरा दिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप सेमीफाइनल पर अपडेट

फॉर्म में चल रहे टीम को दोनों ओपनर डेविड वार्नर और फिंच सस्ते में आउट हुए। आर्चर ने कप्तान फिंच को बिना खाता खोले ही वापस भेज दिया। वार्नर का विकेट क्रिस वोक्स ने हासिल किया। वह 11 गेंद खेलने के बाद 9 रन बनाकर आउट हुए।

चोटिल हुए एलेक्स कैरी

आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर आर्चर की एक गेंद एलेक्स कैरी की ठुड्डी पर जा लगी। गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि ठुड्डी में कट लगा और खून आने लगा। कैरी ने हेलमेट उतारा और तुरंत ही मेडिकल टीम को मैदान पर बुलाया।

कैरी की ठुड्डी चोटिल जरूर हुई लेकिन इसके बाद भी उन्होंने प्लास्टर लगाकर बल्लेबाजी को आगे बढ़ाया। उनके चेहरे पर बड़ा सा प्लास्टर नजर आ रहा था और चोट की दर्द भी साफ दिख रहा था। लेकिन सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में यह बल्लेबाज अपनी टीम के लिए मैदान पर डटा रहा।

कैरी के लगी चोट पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है।

Editor's Pick