×

एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

आईसीसी विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में जीत हासिल कर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंच गई है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - July 11, 2019 2:42 PM IST

आईसीसी विश्व कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है, चोटिल उस्मान ख्वाजा की जगह पीटर हैंड्सकॉम्ब को मौका मिला है जो कि स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। स्टीव स्मिथ आज के मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगी।

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का माना कि वो भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। इंग्लिश प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, एरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन