- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Cricket World Cup 2019: Australia vs Pakistan, 17th match preview, Aaron Finch vs Sarfaraz Ahmed
विश्व कप : आज पाकिस्तान से भिड़ेगी ऑस्ट्रेलिया की टीम
आज आईसीसी विश्व कप के 17वें मुकाबले में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना होना है।
Published On Jun 12, 2019, 08:32 AM IST
Last UpdatedJun 12, 2019, 08:32 AM IST
पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम आज विश्व कप-2019 के एक अहम मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज के हाथों पहले मैच में सात विकेट से मात खाने के बाद पाकिस्तान ने बेहतरीन अंदाज में वापसी की और अपने दूसरे मैच में इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को हराया। उसका तीसरा मैच रद्द हो गया था।
ऑस्ट्रेलिया को अपने पिछले मैच में भारत ने हराया है। वह अब जख्मी शेर की तरह पाकिस्तान के खिलाफ घात लगाए बैठी है। पाकिस्तान का यह चौथा मैच है। तीसरे मैच में उसका सामना श्रीलंका से होना था लेकिन वह मैच बारिश के कारण धुल गया।
पढ़ें: स्मिथ के खिलाफ नारेबाजी की संभावना पर सरफराज का बयान, कहा ..
पाकिस्तान की कोशिश होगी कि वह उसी जुझारूपन और जुनून से खेले जैसे वे इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। उस मैच में अच्छी बात यह थी कि टीम की बल्लेबाजी शानदार रही थी।
इमाम उल हक और फखर जमन ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी थी और बड़े स्कोर की नींव रखी थी। इसके बाद मोहम्मद हफीज और बाबर आजम ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया था जिसमें कप्तान सरफराज अहमद ने भी अर्धशतकीय पारी खेल योगदान दिया था।
पढ़ें:- ‘हम चांद पर इंसान को भेज सकते है, लेकिन मैच में रिसर्व-डे नहीं रख सकते’
ऑस्ट्रेलिया के सामने भी उसे इसी तरह की बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन साथ ही मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नेथन कूल्टर नाइल की तिगड़ी का सामना करना पड़ा था। इन तीनों को पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने खूब पिटा था लेकिन इस तिगड़ी में वापसी करने का दम है।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी भारत की तरह मजबूत नहीं है और ऐसी बहुत संभावना है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का पलड़ा इस मैच में भारी रहे। स्पिन में लेग स्पिनर एडम जाम्पा और ग्लैन मैक्सवेल से ऑस्ट्रेलिया को उम्मीदें होंगी।
वहीं, अगर पाकिस्तानी गेंदबाजी और ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के बारे में बात की जाए यहां भी आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के हावी होने की ज्यादा संभावना है।
डेविड वार्नर, एरोन फिंच और स्टीव स्मिथ तीनों फॉर्म में हैं। इन तीनों के अलावा उस्मान ख्वाजा भी बड़ी पारी खेलने का दम रखते हैं। भारत के खिलाफ टीम बेशक मैच हार गई हो लेकिन अंत में एलेक्स कैरी ने टीम के लिए तेजी से रन बनाए थे।
पाकिस्तान की गेंदबाजी को हल्के में लेना गलती हो सकती है। इंग्लैंड के खिलाफ मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज ने जो स्पैल फेंका था वो बताता है कि यह किसी भी बल्लेबाजी आक्रमण को अपने अनुभव से मात देने का दम रखते हैं। आमिर और रियाज अगर उसी फॉर्म को जारी रख सके तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए परेशानी हो सकती है।
इन दोनों के अलावा हसन अली और लेग स्पिनर शादाब खान पर भी बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी होगी।