ICC विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में आखिरी वनडे खेलने उतरेंगे इमरान ताहिर

दक्षिण अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर आखिरी वनडे मैच खेलेंगे।

Edited By : Press Trust of India |Jul 05, 2019, 02:11 PM IST

Published On Jul 05, 2019, 02:11 PM IST

Last UpdatedJul 05, 2019, 02:11 PM IST

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है लेकिन शनिवार को होने वाला ये मैच निर्धारित करेगा कि वो तालिका में शीर्ष पर पहुंचते हैं या नहीं ताकि अंतिम चार में मेजबान इंग्लैंड से भिड़ंत से बच सकें।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलियाई टीम के ये दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ के कारण बैन हुए थे जिसमें उनके अलावा साथी कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर भी बैन लगाया गया था। ये दोनों बैन से वापसी के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेंगे।

कुमार संगकारा के फैन इकराम अली खिल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड

इंग्लैंड में दर्शकों ने विश्व कप के मैचों के दौरान स्मिथ और वार्नर की काफी हूटिंग की, जिनका ये बैन समाप्त होने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। विश्व कप के शीर्ष स्कोरर में शामिल वार्नर फिर से पिता बने हैं। लैंगर अपने दोनों स्टार बल्लेबाजों की फार्म से खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वो ऑस्ट्रेलिया के लिए फिर से बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं।’’

रिकार्ड पांच विश्व कप जीत चुकी ऑस्ट्रेलियाई टीम इस चरण में प्रबल दावेदारों में शुमार नहीं थी और गेंद से छेड़छाड़ के प्रकरण के बाद बिखरी हुई दिख रही थी। लेकिन वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी।

लैंगर ने कहा, ‘‘केपटाउन के विवाद के बाद यहां तक पहुंने के लिए काफी कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। ये ऑस्ट्रेलियाई क्रिेकट में बड़ा संकट था।’’

‘दक्षिण अफ्रीका के सामने अतिरिक्त दबाव में नहीं होंगे स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर’

दक्षिण अफ्रीका की टीम हालांकि अपने अभियान का अंत जीत से करने की कोशिश करेगी लेकिन उसके खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को देखकर नहीं लगता कि ऐसा हो पाएगा जिससे इस बार भी टीम निराशाजनक तरीके से टूर्नामेंट खत्म करेगी।

Editor's Pick