"जब कप्तान का विश्वास आप में होता है तो आत्मविश्वास मिलता है"

"जब कप्तान का विश्वास आप में होता है तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है। इससे मुझे अपनी सोच साफ रखने में मदद मिलती है।"

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 24, 2019, 08:40 AM IST

Published On Jun 24, 2019, 08:40 AM IST

Last UpdatedJun 24, 2019, 08:40 AM IST

Jasprit Bumrah IANS 1

Jasprit Bumrah IANS 1

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम के लिए अपनी गेंदबाजी से हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं। विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में दमदार प्रदर्शन किया और 225 रन के छोटे से लक्ष्य का बचाव करने में भारत सफल हुआ।

भारत के मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान मुकाबले को आखिरी ओवर तक ले जाने में कामयाब रहा। टीम को जीत के लिए अंतिम चार ओवर में 32 रन चाहिए थे, लेकिन बुमराह के शानदार दो ओवर और मोहम्मद शमी की हैट्रिक ने मुकाबले को भारत की झोली में डाल दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- कोहली-बुमराह को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मिलेगा आराम

उन्होंने 10 ओवर में महज 39 रन देकर दो विकेट लिए और भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बुमराह ने बताया, “जब कप्तान का विश्वास आप में होता है तो आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है। इससे मुझे अपनी सोच साफ रखने में मदद मिलती है। मैं जान पाता हूं कि मुझे किस तरह से अपनी रणनीति को लागू करना है।”

बुमराह ने कहा, “हम देख रहे थे कि विकेट समय के साथ धीमी होती जा रही है इसलिए पुरानी गेंद के साथ हमें सटीक और स्टम्प पर गेंद करने की जरूरत थी।”

पढ़ें:- यह मैच हमारे लिए काफी अहम रहा, हमारे चरित्र का पता चला : कोहली

उन्होंने कहा, “यह बड़ा मैदान है और यहां रिवर्स स्विंग भी मिल रही थी, लेकिन हमें अपने यॉर्कर पर ज्यादा निर्भर रहते हुए स्थिति के हिसाब से खेलने की जरूरत थी। यह मुश्किल मैच था, लेकिन मुझे अपने यॉर्क पर भरोसा था।”

मुकबाले में हैट्रिक लेने वाले शमी की बुमराह ने जमकर तारीफ की। बुमराह ने कहा, “शमी का हैट्रिक लेना बहुत अच्छा है क्योंकि ऐसे गेंदबाज होने से टीम में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होती है। हम एक बेहतरीन यूनिट हैं और हम गेंदबाज हमेशा अपनी रणनीति के बारे में चर्चा करते रहते हैं। टीम के लिए यह अच्छी चीज है कि हर कोई विकेट लेकर योगदान दे रहा है।”

Editor's Pick