विश्व कप खेलने का मौका मिलने पर ‘बेहद आभारी’ महसूस करते हैं वार्नर

वार्नर ने वनडे में 16वां शतक जमाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी की।

Edited By : Press Trust of India |Jun 21, 2019, 11:22 AM IST

Published On Jun 21, 2019, 11:22 AM IST

Last UpdatedJun 21, 2019, 11:22 AM IST

David Warner vs Bangladesh

David Warner @IANS

आईसीसी विश्व कप में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 381 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की। इसमें ओपनर डेविड वार्नर की 166 रन की पारी अहम रही। उन्होंने 147 गेंद पर 166 रन की पारी खेली जिसमें 14 चौके और 5 छक्के लगाए।

अपनी शानदार फॉर्म जारी रखने वाले वार्नर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फिर से खेलने का मौका मिलने पर वह ‘बेहद आभारी’ महसूस करते हैं। वार्नर और उनके साथी स्टीवन स्मिथ ने दक्षिण में एक साल पहले गेंद से छेड़छाड़ मामले के कारण एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को दस रन के निजी योग पर जीवनदान मिलने के बाद 166 रन की पारी खेली। यह वर्तमान विश्व कप में उनका दूसरा शतक है। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 48 रन से जीता। वार्नर के नाम पर अब टूर्नामेंट में सर्वाधिक 447 रन दर्ज हैं।

वार्नर ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैं काफी तरोताजा महसूस कर रहा हूं। मैंने अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दिया। खेल से ध्यान हटाकर छोटी छोटी चीजों पर ध्यान दिया। मैंने अपने परिवार के साथ समय बिताया और उसका भरपूर आनंद लिया।’’

वार्नर ने वनडे में 16वां शतक जमाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की बराबरी की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फिर से खेलने का मौका मिलने पर बेहद आभारी हूं। इसके साथ ही मैं कहूंगा कि गिलक्रिस्ट लाजवाब था। वह शीर्ष क्रम में मुझसे अधिक आक्रामक था। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो यह क्रीज पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने से जुड़ा है।’’

Editor's Pick