• Home
  • News
  • ICC Cricket World Cup 2019: England must keep cool heads against India, says Joe Root

भारत के खिलाफ मैच में हड़बड़ी ना दिखाए इंग्लैंड: जो रूट

आईसीसी विश्व कप 2019 में भारत और इंग्लैंड का मुकाबला 30 जून को बर्मिंघम में होगा।

Edited By : Press Trust of India |Jun 27, 2019, 11:10 AM IST

Published On Jun 27, 2019, 11:10 AM IST

Last UpdatedJun 27, 2019, 11:10 AM IST

जो रूट

इंग्लैंड के जो रूट का मानना है कि रविवार को भारत के खिलाफ विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में मेजबान टीम को धैर्य रखना होगा और हड़बड़ी दिखाने से बचना होगा।

मंगलवार को लार्ड्स पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी हार इंग्लैंड की घरेलू सरजमीं पर हो रहे टूर्नामेंट में तीसरी हार थी और इससे टीम की सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड की टीम 10 टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके बांग्लादेश और पाकिस्तान से एक-एक अंक जबकि श्रीलंका से दो अंक अधिक हैं। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलियाई बैट कंपनी के खिलाफ केस किया

इंग्लैंड की टीम अपने अंतिम दोनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर सकती है लेकिन भारत और न्यूजीलैंड दोनों को हराने के लिए टीम को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रूट ने कहा, ‘‘निजी तौर मुझे लगता है कि अगले दो मैचों में हमें धैर्य के साथ खेलना होगा क्योंकि ये मैच काफी भावनात्मक हो सकते हैं, विशेषकर एजबेस्टन के माहौल को देखते हुए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा विश्वास है कि हम अब भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में सक्षम हैं और जब ऐसा होगा तो ये मायने नहीं रखेगा कि आप कैसे वहां तक पहुंचे क्योंकि यहीं से टूर्नामेंट की असली शुरुआत होगी।’’

Editor's Pick