विश्व कप: जेसन रॉय की धमाकेदार पारी, बांग्लादेश को 387 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड ने जेसन रॉय के धमाकेदार 153 रन की बदौलत बांग्लादेश के सामने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 386 रन का स्कोर खड़ा किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 08, 2019, 06:54 PM IST

Published On Jun 08, 2019, 06:54 PM IST

Last UpdatedJun 08, 2019, 06:54 PM IST

@ENGLAND CRICKET FACEBOOK PAGE

जेसन रॉय की धमाकेदार शतकीय पारी और जोस बटलर के अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने बांग्लादेश के सामने आईसीसी विश्व कप के 13वें मुकाबले में 387 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 386 रन का स्कोर खड़ा किया।

विश्व कप में इंग्लैंड का यह अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है साथ ही लगातार सात बार 300 और उपर रन बनाने का कारनामा भी इंग्लैंड ने अंजाम दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विश्व कप की सबसे ताकतवर टीम मानी जा रही इंग्लैंड के लिए ओपनर जॉनी बेयरस्टो और जेसन ने शानदार शतकीय शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए मिलकर 129 रन की साझेदारी निभाई और बड़े स्कोर की नींव तैयार ही।

पढ़ें:- डेविड वार्नर के शॉट से घायल हुआ भारतीय मूल का गेंदबाज

जेसन ने महज 38 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके बाद बेयरस्टो ने भी अपनी 48वीं गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक पूरा करने के ठीक बाद बांग्लादेश के कप्तान मुशरफे मुर्तजा ने बेयरस्टो को आउट टीम के पहली सफलता दिलाई।

पहला विकेट गिरने के बाद भी जेसन ने आतिशी बल्लेबाजी जारी रखी और 92 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार शतक जमाया। शतक पूरा करने के बाद जेसन ने आक्रमण तेज करते हुए बांग्लादेशी के गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी। 31वां ओवर करने आए शाकिब अल हसन के ओवर में उन्होंने पहली तीन गेंद पर दो चौके और एक छक्का जमाया।

खतरनाक नजर आ रही जो रूट और जेसन की जोड़ी को मोहम्मद सैफुद्दीन ने एक शानदार गेंद पर तोड़ा। रूट 29 गेंद पर 21 रन बनाकर सैफुद्दीन की गेंद पर बोल्ड होकर वापस लौटे।

दो विकेट गिरने के बाद भी जेसन ने हमला जारी रखा और 35वां ओवर करने आए मेहदी हसन की तीन लगातार गेंद पर उन्होंने शानदार छक्का जमाया। हालांकि चौथी गेंद पर बड़ा शॉट लगान के चक्कर में वह आउट हो गए लेकिन उन्होंने टीम के लिए 121 गेंद पर 153 रन की बेहतरीन पारी खेली।

पढ़ें: इंग्लैंड की टीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली टीम

पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाने वाले जोस बटलर ने लगातार दूसरे मैच मे शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया। बटलर ने कप्तान इयोन मोर्गन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 95 रन की अहम साझेदारी निभाई। बटलर को मेहदी हसन की गेंद पर सैम्य सरकार ने 64 रन के स्कोर पर कैच किया।

नीचले क्रम में आकर लियाम प्लंकेट ने महज 9 गेंद पर 27 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 386 रन तक पहुंचाया।

बांग्लादेश की तरफ से सैफुद्दीन और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि कप्तान मुर्तजा और मुस्तफिजुर रहमान ने एक -एक बल्लेबाज को आउट किया।

Editor's Pick