- Home
- News
- ICC Cricket World Cup 2019: Feel for you Shikhar, you’ll come back stronger than ever; Says Sachin Tendulkar
तेंदुलकर बोले- आपके दर्द को महसूस कर सकता हूं धवन
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोट की वजह से बुधवार को वर्ल्ड कप से बाहर हो गए
Published On Jun 20, 2019, 04:59 PM IST
Last UpdatedJun 20, 2019, 04:59 PM IST
Sachin Tenulkar @Ians
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कहा कि चोट के कारण भारत की विश्व कप टीम से बाहर होने वाले सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के दर्द को वह महसूस कर सकते हैं।
पढ़ें: ‘धवन के बाहर होने से नहीं पड़ेगा भारत के विश्व कप अभियान पर फर्क’
इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई की धवन की जगह टीम में शामिल रिषभ पंत अच्छी बल्लेबाजी करेंगे।
धवन अंगूठे में फ्रेक्चर से उबर नहीं पाने के कारण मौजूदा विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को टीम में जगह दी गई है।
धवन को नौ जून को लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। इस मैच में उन्होंने शतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
पढ़ें: नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए ऑलराउंडर विजय शंकर
Feel for you Shikhar. You were playing well & to be injured in the middle of such an important tournament is heartbreaking. I’m sure you’ll come back stronger than ever.
Rishabh you’ve been playing well & there can’t be a bigger platform to express yourself. Good luck! pic.twitter.com/T7qzKcDfoO— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 20, 2019
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘आपका दर्द समझ सकता हूं धवन। आप अच्छा खेल रहे थे और इतने महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बीच में चोटिल होना दिल दुखाने वाला होता है। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं कि आप मजबूती से वापसी करोगे।’
धवन की जगह टीम में 21 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को टीम में शामिल किया गया है जिन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे पर टेस्ट में शतकीय पारियां खेलकर प्रभावित किया था।
तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘ रिषभ आप अच्छा खेल रहे हो और खुद की प्रतिभा को दिखाने के लिए इससे बड़ा मंच नहीं हो सकता। शुभकामनाएं।’
भारतीय टीम का अगला मैच शनिवार को अफगानिस्तान से होगा।