- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC CRICKET WORLD CUP 2019: Gulbadin Naib defends costly decision to bowl himself against Pakistan
गुलबदिन ने 46वें ओवर में गेंदबाजी करने के फैसले का बचाव किया
कप्तान गुलबदिन ने आईसीसी विश्व कप मुकाबले में 46वें ओवर में खुद गेंदबाजी करने के फैसले को कही ठहराया।
Published On Jun 30, 2019, 04:41 PM IST
Last UpdatedJun 30, 2019, 04:41 PM IST
Gulbadin Naib@ IANS
पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को एक ओवर में 18 रन देकर अफगानिस्तान के लिए जीत का मौका गंवाने वाले कप्तान गुलबदिन नैब ने अपने फैसले का बचाव किया है। कप्तान गुलबदिन ने आईसीसी विश्व कप मुकाबले में 46वें ओवर में खुद गेंदबाजी करने के फैसले को कही ठहराया।
मोहम्मद नबी (23 रन पर दो विकेट), मुजीब उर रहमान (34 रन पर दो विकेट) और राशिद खान (50 रन पर एक विकेट) की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने पाकिस्तान पर शिकंजा कस दिया था और उन्हें जीत के लिए अंतिम 30 गेंद में 46 रन की जरूरत थी।
पढ़ें:- पाक से हार के बाद नैब बोले- मौके गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा
नैब ने ऐसे में 46वें ओवर में खुद गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसमें इमाद वसीम (नाबाद 49) ने तीन चौके लगाए और इस ओवर से 18 रन बने। इस ओवर के बाद पाकिस्तान को चार ओवर में महज 28 रन की जरूरत थी जो उसने सात विकेट के नुकसान पर दो गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया।
नैब ने 9.4 ओवर में बिना किसी सफलता के 73 रन लुटाए।
पढ़ें: हमने सिर्फ गुलबदिन नैब को निशाना बनाया : इमाद वसीम
विश्व कप से दो महीने पहले असगर अफगान की जगह विवादित तरीके से कप्तान बनाए गए नैब ने कहा, ‘‘हमें ऐसा लगा कि वे हर गेंदबाज को निशाना नहीं बना रहे है। हर टीम की अपनी योजना होती है और मुझे लगा कि 46वां ओवर हमारे लिए अहम हैं। इसमें 18 रन बन गए जो हमारे लिए अच्छा नहीं रहा।’’
अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा, ‘‘ अगर हामिद हसन चोटिल नहीं होते तो मैं शायद तीन या चार ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करता क्योंकि ऐसी पिच पर गेंदबाजी के लिए मेरे पास उचित गति नहीं है।’’
नैब ने जीत के लिए पाकिस्तान को श्रेय देते हुए कहा, ‘‘मुझे लगा कि पाकिस्तान पर ज्यादा दवाब था लेकिन उन्होंने जिस तरह से वे खेले और मैच खत्म किया उससे उन्हें इस जीत का श्रेय जाता है।’’
अफगानिस्तान की यह टूर्नामेंट में आठवीं हार थी और टीम अपने अंतिम मुकाबले में चार जुलाई को वेस्टइंडीज से भिडेगी।