चोट के कारण करियर खत्म होने से भावुक हुए हामिद हसन

32 साल के इस तेज गेंदबाज को पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ दो ओवर की गेंदबाजी के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा

Edited By : Press Trust of India |Jun 30, 2019, 08:37 PM IST

Published On Jun 30, 2019, 08:37 PM IST

Last UpdatedJun 30, 2019, 08:37 PM IST

Hamid Hassan @ AFP

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज हामिद हसन को लगता है कि शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अगर वह चोटिल नहीं होते तो अपनी टीम को जीत दिला सकते थे जिससे उनका करियर हार के साथ खत्म नहीं होता।

पढ़ें: विटोरी बोले- वर्ल्‍ड कप में हार से घबराए नहीं न्‍यूजीलैंड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

32 साल के गेंदबाज को पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ दो ओवर की गेंदबाजी के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा।

हसन की गैरमौजूदगी में कप्तान गुलबदिन नैब मैच के 45वें ओवर में गेंदबाजी की जिसमें इमाद वसीम ने 18 रन बटोरा और मैच अफगानिस्तान की पकड़ से निकल गया।

हसन ने कहा, ‘जाहिर है मैं इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाना चाहता था। मैं अपना आखिरी एकदिवसीय खेल रहा था और काफी खुश था।’ उन्होंने कहा, ‘पहले ओवर में मैंने शानदार गेंदबाजी की। मैं काफी रोमांचित और जोश से भरा था जिसके बाद मुझे लगा की मेरी मांसपेशियों में खिंचाव है।’

पढ़ें: चहल की हुई जमकर धुनाई, World Cup में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

अपना दूसरा विश्व कप खेल रहे हसन ने कहा, ‘मैं काफी भावुक हूं क्योंकि मैदान पर टीम को मेरी कमी खल रही थी और गेंद रिवर्स स्विंग भी हो रही थी। मैच का रूख बदल सकता था।’

दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने 2009 में करियर शुरू करने के बाद 38 वनडे मैचों में 59 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने कहा कि वह अगले दो साल तक टी-20 क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे।

Editor's Pick