- Home
- News
- ICC CRICKET WORLD CUP 2019: Hum to dube hai sanam, tumko lekar dubenge; Says Gulbadin Naib
अफगान कप्तान नैब बांग्लादेश से बोले- हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे
अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें सोमवार को होंगी आमने-सामने
Published On Jun 23, 2019, 11:24 PM IST
Last UpdatedJun 23, 2019, 11:24 PM IST
Gulabdin Naib @ IANS
अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदिन नैब ने बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार को खेले जाने वाले विश्व कप के 31वें मुकाबले से पहले रविवार को अपने प्रतिद्वंद्वी को आगाह करते हुए कहा, ‘हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे।’
पढ़ें: ताहिर बने World Cup में द. अफ्रीका के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
अफगानिस्तान ने अब तक अपने सभी छह मैच गंवाए हैं और वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। बांग्लादेश को अपनी उम्मीदें बरकरार रखने के लिए अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करनी होगी।
गुलबदीन से जब बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, ‘हम तो डूबे हैं सनम, तुमको लेकर डूबेंगे।’ अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था हालांकि वो मैच जीतने में सफल नहीं हो सका।
पढ़ें: पाकिस्तान से हार के साथ द. अफ्रीका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर
बांग्लादेश की टीम मौजूदा वर्ल्ड कप के प्वाइंटस टेबल में इस समय 6 मैचों से 5 अंक लेकर छठे नंबर पर है।