- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC Cricket World Cup 2019: I didn’t think that I would Score that much runs; Says Nathan Coulter Nile
कूल्टर नाइल बोले- मुझे बड़ी पारी खेलने की उम्मीद नहीं थी
ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे मुकाबले में विंडीज को 15 रन से हराकर वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की
Published On Jun 07, 2019, 12:13 AM IST
Last UpdatedJun 07, 2019, 12:13 AM IST
Nathan Coulter Nile @AFP
आईसीसी विश्व कप-2019 में गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम समय पर आठवे नंबर पर आकर 92 रन की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने वाले नेथन कूल्टर नाइल ने कहा है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वह इतने रन बना पाएंगे।
पढ़ें : स्टार्क के ‘पंच’ और कूल्टर नाइल की पारी से जीता ऑस्ट्रेलिया
कूल्टर नाइल ने स्टीव स्मिथ (73) के साथ सातवें विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी की। इसी के साथ वह विश्व कप में आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साथ ही यह आठवें नंबर पर किसी भी बल्लेबाज का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। कूल्टर नाइल को इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बकौल कूल्टर नाइल, ‘मैंने नहीं सोचा था कि मैं इतने रन बना पाऊंगा, लेकिन मैं इससे खुश हूं। अभ्यास मैच में जब स्मिथ 80 रन पर आउट हो गए थे तब मैं थोड़ा घबरा गया था इसलिए मैंने सोचा कि यहां कुछ और देर खड़ा रहने की कोशिश करता हूं। किस्मत मेरे साथ रही। कुछ शॉट फील्डर तक पहुंचे नहीं, मेरा कैच भी छूटा, इसी का नाम क्रिकेट है।’
पढ़ें: रिचर्ड्स को पछाड़ क्रिस गेल ने World Cup में बनाया नया कीर्तिमान
गेंदबाजी के बारे में कूल्टर नाइल ने कहा, ‘हम जानते थे कि हम किसी भी स्कोर का बचाव कर सकते हैं। अगर हम 150 पर ऑल आउट हो जाते, तब भी हम अपने आप से कहते कि हम इस स्कोर को बचा सकते हैं। विकेट पर असीमित उछाल था। ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज टीम जीत जाएगी लेकिन स्टार्क ने आकर आखिरी में चार विकेट लेकर हमें जीत दिलाई।’