मोहम्मद अजहरूद्दीन बोले- वर्ल्‍ड कप जीत की प्रबल दावेदार है टीम इंडिया

वर्ल्‍ड कप का आयोजन 30 मई से इंग्‍लैंड एंड वेल्‍स में होगा।

Edited By : Press Trust of India |May 14, 2019, 04:51 PM IST

Published On May 14, 2019, 04:51 PM IST

Last UpdatedMay 14, 2019, 04:51 PM IST

Virat, Bumrah and Rohit @BCCI

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने टीम इंडिया को विश्व कप का प्रबल दावेदार बताते हुए कहा कि विराट कोहली के पास बेहतरीन गेंदबाज हैं जो खिताब दिला सकते हैं।

पढ़ें: रवि शास्‍त्री ने केदार जाधव की फिटनेस को लेकर दिया महत्‍वपूर्ण अपडेट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के लिए 99 टेस्ट में 6,215 रन और 334 वनडे में 9,378 रन बना चुके अजहर ने कहा, ‘हमारे पास अच्छा मौका है। हमारे पास बहुत अच्छी टीम है। गेंदबाज बहुत अच्छे हैं। बहुत से लोग कह रहे हैं कि विकेट गेंदबाजों के मददगार हुए तो दिक्कत होगी लेकिन हमारे गेंदबाज भी तो विरोधी टीम को आउट कर सकते हैं। हमारे पास विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास बहुत अच्छी टीम है। यदि हम नहीं जीते तो मुझे बहुत निराशा होगी।’

पढ़ें: ICC के मैच रेफरी पैनल में जगह बनाने वाली पहली महिला बनी जीएस लक्ष्‍मी

जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत के पास तेज गेंदबाजी के लिए बेहतरीन आक्रमण है जिसमें मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या शामिल हैं।

अजहर ने कहा, ‘भारत नंबर एक टीम है जबकि इंग्लैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है। क्रिकेट में कुछ पता नहीं चलता। कुछ भी हो सकता है। मैच के दिन अच्छा खेलने वाली टीम जीतेगी। उलटफेर भी होंगे।’

भारत को पहला मैच पांच जून को साउथ अफ्रीका से खेलना है।

Editor's Pick