भारत को निचले क्रम की बल्लेबाजी में सुधार करना होगा : क्लाइव लॉयड

बोले- भारत के सामने चयन की दुविधा है

Edited By : Press Trust of India |Jul 02, 2019, 07:52 PM IST

Published On Jul 02, 2019, 07:52 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2019, 07:52 PM IST

Kedar Jadhav with MS Dhoni @ians (file image)

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्लाइव लॉयड का मानना है कि भारत इस विश्व कप की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है लेकिन विराट कोहली की टीम को नॉकआउट चरण से पहले अपने बल्लेबाजी के निचले क्रम को मजबूत करना होगा।

पढ़ें: ‘हिटमैन’ की शतकीय पारी से रिकॉर्ड्स की बौछार, धोनी भी रह गए पीछे

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बल्लेबाजी में भारत सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली पर काफी निर्भर है। महेंद्र सिंह धोनी समेत मध्यक्रम के बल्लेबाज अभी तक नाकाम रहे हैं।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 71 रन चाहिए थे लेकिन वे 39 रन ही बना सके।

वेस्टइंडीज को 1975 और 1979 में विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान लॉयड ने आईसीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, ‘भारत के सामने चयन की दुविधा है। इंग्लैंड ने उसके स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की। भारत को अपने निचले क्रम के बल्लेबाजों को मजबूत बनाना होगा।’

पढ़ें: रोहित का शतक, बांग्‍लादेश ने भारत को 314 रन पर रोका

लॉयड ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की तारीफ करते हुए कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच ही चुका है और भारत पहुंचने वाला है।’

उन्होंने कहा, ‘दोनों टीमें विश्व कप में लाजवाब रही है। उन्होंने हालात को बेहतर समझा जो यहां जरूरी है। यहां के विकेटों पर उन्हें कोई परेशानी नहीं आई।’

वेस्टइंडीज के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा, ‘मेरी टीम के लिए यह टूर्नामेंट ‘अगर ऐसा होता तो’ वाला रहा और श्रीलंका से मिली हार उसकी मिसाल है। निकोलस पूरन अच्छा खेल रहे थे लेकिन गलत समय पर आउट हो गए। उम्मीद है कि टीम गलतियों से सीखेगी।’

Editor's Pick