- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC CRICKET World Cup 2019: India vs Afghanistan Southampton Weather Update, Rain unlikely in Southampton, mostly sunny
भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले जानिए साउथम्पटन के मौसम का हाल
इस बार विश्व कप में कई मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हुए हैं। जानिए, आज कैसा रहने वाला है मैच के दौरान साउथम्पटन का मौसम।
Published On Jun 22, 2019, 12:18 PM IST
Last UpdatedJun 22, 2019, 12:18 PM IST
Virat Kohli with Hardik Pandya and Ravi shastri
भारत और अफगानिस्तान के बीच आज दोपहर तीन बजे आईसीसी विश्व कप का 28वां मुकाबला खेला जाएगा। इस बार विश्व कप में कई मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हुए हैं। ऐसे में सभी जानना चाहते हैं कि आज के मुकाबले में मौसम कैसा रहेगा।
इंग्लैंड के समय के अनुसार मुकाबला सुबह 10.30 में शुरू होगा। साउथम्पटन में खेला जाने वाले इस मुकाबले पर मौसम मेहरबान रहेगा, मौसम की भविष्यवाणी पर ध्यान दे तो बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है।
पढ़ें:- कब और कहां देखें, भारत – अफगानिस्तान विश्व कप मैच लाइव
भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है। चार में तीन मैच में भारत को जीत मिली है जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा था।
कमजोर आंकी जा रही अफगानिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। अब खेले सभी पांच मुकाबले में टीम को हार मिली है। भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में टीम अपना बेस्ट देने उतरेगी लेकिन रैंकिंग और प्रदर्शन में बेहतर टीम से पार पाना उनके लिए आसान नहीं होगा।
भारत का विश्व कप में अब तक सफर
भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराया था। दूसरे मैच में टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 36 रन से जीत दर्ज की थी। बारिश की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मुकाबला रद्द करना पड़ा था। पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 89 रन की शानदार जीत हासिल की थी। मैच का फैसला डकवर्थ लुईस नियम से आधार पर किया गया था।