भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हुए रिकॉर्ड 29 लाख ट्वीट

यह सातवीं बार था जब दोनों टीमें विश्व कप में भिड़ी थीं। सात में से एक भी बार पाकिस्तान जीत हासिल नहीं कर पाई।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 18, 2019, 09:35 PM IST

Published On Jun 18, 2019, 09:35 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2019, 09:35 PM IST

Vijay shankar

Vijay shankar@IANS

भारत ने आईसीसी विश्व कप-2019 में पाकिस्तान को मात दे क्रिकेट के महाकुंभ में पड़ोसी मुल्क पर अपने दबदबे को कायम रखा है। यह सातवीं बार था जब दोनों टीमें विश्व कप में भिड़ी थीं। सात में से एक भी बार पाकिस्तान जीत हासिल नहीं कर पाई।

इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर पहले से ही माहौल गर्म था और जिस दिन मैच हुआ उस दिन यह मैच ट्वीटर पर छाया रहा। यह मैच सबसे ज्यादा ट्वीट हासिल करने वाला वनडे मैच बन गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- पाकिस्तान क्रिकेट टीम को प्रतिबंधित करने की याचिका दायर

इस मैच को लेकर 29 लाख ट्वीट किए गए। इस मैच को लेकर कई हैशटैग बनाए गए जिनमें हैशटैग टीमइंडिया, हैशटैग वीहैववीविल जैसे हैशटैग शामिल रहे। इसके अलावा कई ट्वीट में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भी टैग किया गया।

इस मैच में सबसे ज्यादा ट्वीट पाने वाले खिलाड़ी भारत के कप्तान विराट कोहली रहे जिन्होंने इस मैच में सबसे तेजी से 11,000 रन बनाए। उनके बाद रोहित शर्मा का नंबर रहा जिन्होंने इस मैच में अपने वनडे करियर का 24वां शतक जमाया और 140 रन बनाए।

रीट्वीट में रोहित का शतक का जश्न मनाने वाला ट्वीट सबसे ज्यादा बार रीट्वीट किया गया।

Editor's Pick