भारत के खिलाफ इंग्‍लैंड की टीम में जेसन रॉय कर सकते हैं वापसी

भारत और मेजबान इंग्‍लैंड के बीच वर्ल्‍ड कप के तहत 30 जून को खेला जाएगा मुकाबला

Edited By : Press Trust of India |Jun 26, 2019, 08:38 PM IST

Published On Jun 26, 2019, 08:38 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2019, 08:38 PM IST

Jason Roy @cricket world cup twitter

मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम उम्मीद कर रही है कि सलामी बल्लेाज जेसन रॉय भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले विश्व कप के अहम मैच के लिए उपलब्ध होंगे क्योंकि वह मांसपेशियों में खिंचाव से अच्छी तरह उबर रहे हैं।

पढ़ें: नीशम ने खेली 97* रन की पारी, पाक के सामने 238 का लक्ष्‍य

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में रॉय को चोट लगी थी जिससे उन्हें अफगानिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर होने के लिए बाध्य होना पड़ा था। उनकी अनुपस्थिति से इंग्लैंड को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से हार का मुंह देखना पड़ा जिससे उनके नॉकआउट में क्वालीफाई करने के मौके को करारा झटका लगा।

दुनिया की नंबर एक टीम को अब सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए कम से कम एक या संभवत: भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में जीत की दरकार है।

पढ़ें: तेंदुलकर ने शमी की जगह भुवी को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘जेसन रॉय की चोट से उबरने में अच्छी प्रगति हो रही है। उनकी चोट का प्रतिदिन आकलन हो रहा है। कल उन्‍होंनेने नेट पर बल्लेबाजी की थी।’

इसके अनुसार, ‘भारत के खिलाफ खेलने के लिए फिट होने का फैसला तब किया जाएगा जब वह शुक्रवार और शनिवार को एजबेस्टन में ट्रेनिंग करेंगे।’

Editor's Pick