विश्व कप: जेसन की आतिशी पारी, इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 106 रन से रौंदा

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जेसन रॉय की शतकीय पारी के दम पर 386 रन का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.5 ओवर में 280 रन ऑलआउट हो गई।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 08, 2019, 10:56 PM IST

Published On Jun 08, 2019, 10:56 PM IST

Last UpdatedJun 08, 2019, 10:56 PM IST

@england cricket twitter page

इंग्लैंड की टीम ने आईसीसी विश्व कप के 12वें मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 106 रन की शानदार जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जेसन रॉय की शतकीय पारी के दम पर 386 रन का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में बांग्लादेश की टीम 48.5 ओवर में 280 रन ऑलआउट हो गई। जेसन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इंग्लैंड से मिले 387 रन के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बहुत ही खराब रही। ओपनर सैम्य सरकार को महज 2 रन के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया। दूसरे ओपनर तमीम इकबाल का विकेट मार्क वुड ने हासिल किया और बांग्लादेश की टीम को 63 रन के स्कोर पर दूसरा झटका दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: इंग्लैंड की टीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली टीम

दो विकेट गिरने के बाद टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और शकीब अल हसन ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी कर स्कोर को 169 रन तक पहुंचाया। इंग्लैंड के लिए मुश्किल खड़ी कर रही इस जोड़ी को लियाम प्लंकेट ने तोड़ा। रहीम को 44 रन के स्कोर पर उन्होंने जेसन रॉय के हाथों कैच करवाया।

तीन विकेट गिरने के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने आए मोहम्मद मिथुन को आदिल रशिद ने एक शानदार गेंद पर विकेट के पीछे कैच करवा वापस भेजा। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए और बांग्लादेश को लगे दो लगातार झटके।

लगातार गिरते विकटों के बीच शाकिब ने डटकर अंग्रेज गेंदबाजों का सामना किया। 53 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर शाकिब ने 95 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से वनडे में 8वां शतक पूरा किया।

बेन स्टोक्स की एक शानदार यॉर्कर पर शाकिब बोल्ड हुए और बांग्लादेश के जीत उम्मीद को बड़ा झटका लगा। शाकिब ने 119 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 121 रन की जुझारू पारी खेली। बांग्लादेश की पूरी टीम महज 48.5 ओवर ही टिक पाई और 280 रन पर ऑलआउट हो गई।

पढ़ें: जेसन रॉय की धमाकेदार पारी, बांग्लादेश को 387 रन का लक्ष्य

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने ओपनर जेसन रॉय की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 386 रन का स्कोर खड़ा किया था। रॉय ने 121 गेंद पर 153 रन की बेहतरीन पारी खेली। जॉनी बेयरस्टो और जोस बटलर ने भी अर्धशतक जमाया।
मुख्य बल्लेबाजों के आउट होने के बाद बांग्लादेश के लिए मैच में वापसी करना नामुमकिन सा हो गया।

इंग्लैंड के लिए आर्चर और स्टोक्स ने तीन- तीन विकेट हासिल किए। मार्क वुड ने 2 जबकि आदिल और प्लंकेट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Editor's Pick