add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत-श्रीलंका मैच के दौरान आसमान में दिखा, ‘Justice For Kashmir’ का बैनर

भारत - श्रीलंका मैच के दौरान मैदान के उपर से एक हवाईजहाज गुजरा जिसके सहारे एक बैनर लटका हुआ था और उस पर लिखा था, ‘Justice For Kashmir’

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - July 6, 2019 5:37 PM IST

आईसीसी विश्व कप-2019 में हेडिंग्ले स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से एक हवाईजहाज निकला, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को आईसीसी विश्व कप के 44 वें मैच के दौरान मैदान के उपर से एक हवाईजहाज गुजरा। हवाईजहाज के सहारे एक बैनर लटका हुआ था और उस बैनर पर लिखा था, ‘कश्मीर के लिए न्याय’।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत-श्रीलंका लाइव ब्लॉग के लिए क्लिक करें

इसी तरह 29 जून को इसी स्टेडियम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला गया था। इसी मैच में भी स्टेडियम के ऊपर से एक हवाईजहाज निकाला था, जिस पर बलूचिस्तान के लिए न्याय के नारे का बैनर लटका हुआ था।

भारत और श्रीलंका के बीच में कश्मीर के लिए न्याय का बैनर लटका हुआ था।

29 जून के मामले पर आईसीसी ने कहा था, “हम आईसीसी विश्व कप में किसी तरह के राजनीतिक संदेश की अनदेखी नहीं कर सकते और हम वेस्ट यार्कशायर पुलिस के साथ मिलकर इस मामले को देख रहे हैं और समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस तरह की चीजें क्यों हो रही हैं। हम कोशिश करेंगे की दोबारा ऐसा न हो।”