सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड

दोनों टीमें वर्ल्‍ड कप के अपने अंतिम लीग मुकाबले बुधवार को चेस्‍टर-ली-स्‍ट्रीट में होंगी आमने-सामने

Edited By : Press Trust of India |Jul 02, 2019, 05:10 PM IST

Published On Jul 02, 2019, 05:10 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2019, 05:10 PM IST

Eoin Morgan and Kane Williamson

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें बुधवार को विश्व कप के ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगी। यहां तक की हार से भी दोनों टीमों की उम्मीदें समाप्त नहीं होंगी और 10 टीमों के बीच राउंड रोबिन आधार पर खेले जा रहे टूर्नामेंट में उनके पास आगे बढ़ने का मौका बना रहेगा।

पढ़ें: यूरो स्लैम टी20 लीग से बतौर मार्की प्लेयर जुड़े डेल स्टेन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगर इंग्लैंड इस मैच में हार जाता है तो पाकिस्तान अपने आखिरी मैच में बांग्लादेश पर जीत दर्ज कर उससे आगे निकल सकता है। न्यूजीलैंड हार जाता है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच में से कोई एक ही कीवी टीम के बराबर 11 अंक हासिल कर सकती है। बांग्लादेश को हालांकि इससे पहले भारत पर जीत दर्ज करनी होगी।

लेकिन ये दोनों एशियाई टीमें न्यूजीलैंड से नेट रन रेट में काफी पीछे हैं। न्यूजीलैंड की बड़ी हार या पाकिस्तान की बड़ी जीत या बांग्लादेश की दो बड़ी जीत के दम पर ही कीवी टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो पाएगी।

पढ़ें: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्‍लेबाजी, टीम में भुवी-कार्तिक को मिली जगह

पर अभी इन दोनों टीमों का भाग्य इनके हाथ में है। इंग्लैंड के दस अंक हैं और न्यूजीलैंड पर जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान और बांग्लादेश की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी।

आत्‍मविश्‍वास से ओतप्रोत है मेजबान इंग्‍लैंड

इंग्लैंड की टीम पिछले मैच में भारत पर 31 रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है। यह जीत उसे श्रीलंका और मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से लगातार दो हार के बाद मिली है। भारत के खिलाफ जीत इंग्लैंड के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण रही क्योंकि उसके वे कारक फिर से सामने आए जिससे पिछले कुछ वर्षों में वह वनडे में चरम पर पहुंचने में सफल रहा था।

जॉनी बेयरस्‍टो (111) और चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले जेसन रॉय (66) ने पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़े जिसके बाद बेन स्टोक्स ने 79 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। इससे इंग्लैंड ने सात विकेट पर 337 रन बनाए।

पहली बार विश्व कप जीतने की कवायद में लगे इंग्लैंड ने इसके बाद अच्छी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण किया। क्रिस वोक्स ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया जबकि लियाम प्लंकेट (55 रन देकर तीन) ने फिर से बीच के ओवरों में विकेट निकाले।

‘उम्‍मीद है न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भी जीत की लय कायम रहेगी’

वोक्स ने कहा, ‘दबाव की परिस्थितियों में इस तरह की जीत हमें अच्छी स्थिति में खड़ा कर सकती है। उम्मीद है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ और टूर्नामेंट में उसके बाद भी यह कायम रहेगी।’

बोल्‍ट और फर्ग्‍यूसन का सामना करना इंग्लिश बल्‍लेबाजों के लिए होगी चुनौती

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड लगातार दो मैचों में हार के बाद इस मैच में उतरेगा। उसे पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और तूफानी गेंदबाज लोकी फर्ग्‍यूसन का सामना करना किसी भी टीम के लिए चुनौती होगी। न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी की जगह पर एक अन्य तेज गेंदबाज मैट हेनरी को अंतिम एकादश में रख सकता है क्योंकि रिवरसाइड की पिच से स्पिनरों को बहुत अधिक मदद नहीं मिलती है।

कीवी टीम विलियमसन और टेलर पर है निर्भर

इंग्लैंड के कई बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में हैं वहीं न्यूजीलैंड कप्तान केन विलियमसन और वरिष्ठ बल्लेबाज रॉस टेलर पर बहुत अधिक निर्भर है। कॉलिन मुनरो को ऑट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर किया गया था जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 73 रन बनाने के बाद अगली छह पारियों में केवल 85 रन ही बना पाए हैं।

विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लेथम भी नहीं चल पाए हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में केवल 8.2 की औसत से रन बनाए हैं।

Editor's Pick