- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC CRICKET WORLD CUP 2019: Mohammad Kaif raises questions on selection of Mayank Agarwal
कैफ ने मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड भेजे जाने को लेकर उठाए सवाल
बोले- समस्या केवल यह है कि क्या आप नियमित रूप से क्रिकेट खेल रहे हैं या क्या आप टच में हैं?
Published On Jul 02, 2019, 09:07 PM IST
Last UpdatedJul 02, 2019, 09:07 PM IST
Mohammad Kaif and Mayank Agarwal
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने मयंक अग्रवाल को विश्व कप टीम में शामिल किए जाने पर कहा है कि उनकी एकमात्र आपत्ति इस चयन पर यह है कि कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने हाल में अधिक मैच नहीं खेले हैं।
पढ़ें: ‘पिछले विश्व कप में न्यूजीलैंड से मिली शिकस्त काफी अपमानजनक थी’
मयंक को चोटिल ऑलराउंडर विजय शंकर के स्थान पर इंग्लैंड में जारी विश्व कप-2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।
मयंक ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने हालांकि अबतक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है।
कैफ ने कहा, ‘समस्या केवल यह है कि क्या आप नियमित रूप से क्रिकेट खेल रहे हैं या क्या आप टच में हैं।’ कैफ ने कहा कि ऐसी ही चिंता उन्हें रिषभ पंत के मामले में भी की थी, जब उन्हें विश्व कप में चुना गया था।
कैफ ने कहा, ‘आपको यह देखना होगा कि नियमित कितने मैच खेले हैं और क्या वे इसके टच में हैं। यही बात पंत के साथ भी है। वे यहां की परिस्थितियों के साथ ज्यादा टच में नहीं रहे हैं।’
पढ़ें : ‘हिटमैन’ की शतकीय पारी से रिकॉर्ड्स की बौछार, धोनी भी रह गए पीछे
कैफ ने भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों मिली हार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा, ‘वे अब तक केवल एक मैच हारे हैं। कोई भी टीम एक मैच हार सकती है। भारत का दिन अच्छा नहीं था और इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वे खिताब के दावेदार है।’
भारत के सबसे बेहतरीन फील्डरों में शामिल पूर्व बल्लेबाज ने साथ ही कहा, ‘भारत के पास एक संतुलित टीम है और खिलाड़ी भी फॉर्म में हैं। यहां चोट जरूर चिंता वाली बात है, लेकिन मेरा मानना है कि हमारे पास अच्छा बैकअप है।’