सेमीफाइनल में मिली हार के बाद मैनचेस्टर में ही फंसे भारतीय खिलाड़ी

एक सूत्र ने कहा कि टीम के लिए वापसी के टिकट बुक कर लिए हैं और खिलाड़ी रविवार तक मैनचेस्टर में ही रहेंगे।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 11, 2019, 06:53 PM IST

Published On Jul 11, 2019, 06:53 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2019, 06:53 PM IST

Indian cricket team IANS

Indian cricket team@ IANS

आईसीसी विश्व कप को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम बुधवार को रिजर्व डे में खेले गए सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 239 रन बनाए थे लेकिन टीम इंडिया महज 221 रन ही बना पाई। ग्रुप स्टेज में 7 मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर रही भारतीय टीम महज 18 रन से यह मुकाबला हार गई।

भारत का विश्व कप-2019 से बाहर जाना सभी के लिए हैरानी वाली बात थी। इस बात की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। कम से कम भारतीय टीम को देखकर तो ऐसा ही लगता है। इस अप्रत्याशित हार के बाद भारतीय टीम मैनचेस्टर में ही फंस गई है और टीम यहां रविवार तक रहेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘धोनी ने विश्व कप में दिखाया, उनमें अभी काफी क्रिकेट बचा है’

एक सूत्र ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि टीम के लिए वापसी के टिकट बुक कर लिए हैं और खिलाड़ी रविवार तक मैनचेस्टर में ही रहेंगे। सूत्र ने कहा, “कई खिलाड़ी 14 जुलाई तक मैनचेस्टर में ही रहेंगे और इसके बाद यहां से निकलेंगे। कल हार के बाद टीम के वापसी के टिकट बुक कर लिए हैं।”

भारत को अब विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करना है और इस दौरे पर कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। यह दोनों हालांकि टेस्ट सीरीज के लिए टीम में लौट आएंगे।

पढ़ें:- पाक मंत्री ने भारत की हार पर धोनी को लेकर की अपमानजनक टिप्‍पणी

भारत को बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

Editor's Pick