विश्व कप : अफगानिस्तान के अरमानों पर पानी फेर सकती है अफगानिस्तान

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में सिर्फ जीत चाहिए। पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को मात दी थी।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jun 29, 2019, 09:58 AM IST

Published On Jun 29, 2019, 09:58 AM IST

Last UpdatedJun 29, 2019, 09:58 AM IST

BABAR AZAM VS NZ

आईसीसी विश्व कप-2019 में आज हेडिंग्ले मैदान पर पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में सिर्फ जीत चाहिए। पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को मात दी थी। उस जीत से पाकिस्तान को आत्मविश्वास मिला होगा वह उसके लिए काफी होगा। एक बार कि विश्व विजेता ने गेंद और बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया था वो बेहतरीन था बस फील्डिंग को लेकर उसकी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं।

वहीं, अफगानिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में कुछ बचा नहीं है। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान से चमत्कार की उम्मीद किसी ने की नहीं थी लेकिन फिर भी लगा था कि यह टीम एक-दो बड़े उलटफेर कर सकती है। अभी तक अफगानिस्तान ने सात मैच खेले हैं और सभी में हार ही उसे नसीब हुई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच में किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

वह हालांकि अभी भी किसी भी टीम के लिए खतरा है। साथ ही उसमें दम है कि वह पाकिस्तान के रास्ते में रोड़ा बन जाए, जो वह बेशक करना चाहेगी। यह आसान तो नहीं होगा। पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने अफगानी बल्लेबाजों को टिक पाना मुश्किल सा लग रहा है। अभी तक मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज ही टीम की गेंदबाजी की मुख्य धुरी लग रहे थे लेकिन पिछले मैच में शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लेकर कीवी टीम की बल्लेबाजी को असहाय कर दिया था।

वहीं, पाकिस्तान की बल्लेबाजी में बाबर आजम बड़ा नाम हैं। बाबर ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन पारी खेल शतक जमाया था और टीम को जीत दिलाई थी। हैरिस सोहेल ने भी अपना लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया था। इन दोनों के अलावा मोहम्मद हफीज भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो उसके स्टार स्पिनर राशिद खान का जादू इस विश्व कप में न के बराबर चला है। कुछ मौकों पर मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने जरूर अच्छा किया है लेकिन यह स्पिन तिगड़ी वो प्रभाव छोड़ती नहीं दिखी जिसके लिए वो जानी जाती है।

बल्लेबाजी में हजरतुल्लाह जाजई और हसमातुल्लाह शाहिदी उसकी मजबूत कड़ी हैं।

Editor's Pick