• Home
  • News
  • ICC Cricket World Cup 2019, Pakistan vs Bangladesh, Match 43: PAK 94/1 (20.0) CRR: 4.7 Pakistan opt to bat

पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

आईसीसी विश्व कप का 43वां लीग मैच लॉर्ड्स, लंदन में खेला जा रहा है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 05, 2019, 02:41 PM IST

Published On Jul 05, 2019, 02:41 PM IST

Last UpdatedJul 05, 2019, 02:41 PM IST

बाबर आजम (IANS)

आईसीसी विश्व कप 2019 के 43वें लीग मैच में पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की फैसला किया।

सरफराज ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। हमारी आखिरी मौका पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाने पर ही निर्भर है। इसलिए हम पूरी कोशिश करेंगे।” पाक प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा पाकिस्तान को छोटे स्कोर पर रोकना चाहते हैं। उनकी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव हैं। महमुदुल्लाह और मेहदी हसन को आज के मैच में सब्बीर रहमान और रुबेल हुसैन की जगह मौका मिला है।

ICC विश्व कप: पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, लिटन दास, मोसादेक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मुस्ताफिजुर रहमान

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हारिस सोहेल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर कप्तान), इमाद वसीम, शादीन खान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, शाहीन अफरीदी

Editor's Pick