'बीच के ओवरों में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी से भारत को फायदा मिलेगा'

दिग्‍गज राहुल द्रविड़ बोले- मुझे लगता है कि इस विश्व कप में बड़े स्कोर बनेंगे

Edited By : Press Trust of India |May 17, 2019, 11:09 PM IST

Published On May 17, 2019, 11:09 PM IST

Last UpdatedMay 17, 2019, 11:09 PM IST

Rahul Dravid @ AFP

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान राहुल द्रविड़ का कहना है कि विकेट लेने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी से भारत को आगामी विश्‍व कप में बीच के ओवरों में काफी फायदा होगा।

पढ़ें: विकेट के पीछे शिकार के मामले में धोनी से आगे संगकारा और गिलक्रिस्‍ट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी विश्‍व कप का 12वां संस्‍करण 30 मई से इंग्‍लैंड एंड वेल्‍स में आयोजित होगा जिसमें 10 टीमें हिस्‍सा लेंगी। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत को इस खेल महाकुंभ में खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

दिग्‍गज द्रविड़ ने कहा, ‘पिछले साल के इंडिया ए के साथ इंग्लैंड दौरे की परिस्थितियों के अनुभव के आधार पर मुझे लगता है कि इस विश्व कप में बड़े स्कोर बनेंगे। बड़े स्कोर वाले विश्व कप में बीच के ओवरों में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की मौजूदगी महत्वपूर्ण होगी। मुझे लगता है कि भारत इस लिहाज से भाग्यशाली है।’

पढ़ें: कुंबले के नाम वर्ल्‍ड कप में ऐसा रिकॉर्ड जिसके आगे चित हुए सचिन-सहवाग

विश्व कप में भारतीय टीम के अभियान की शुरुआत 5 जून से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी। इस बार वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। 10 टीमों के इस टूर्नमेंट में हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी। यानी हर टीम को 9-9 मैच खेलने होंगे। इसमें टॉप पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी।

Editor's Pick