• Home
  • News
  • ICC CRICKET WORLD CUP 2019: Rohit Sharma Century not enough, England beat India by 31 runs

भारत को हरा इंग्‍लैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदें कायम रखी

वर्ल्‍ड कप के 38वें मुकाबले में मेजबान इंग्‍लैंड ने भारत को 31 रन से हरा दिया

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 30, 2019, 11:20 PM IST

Published On Jun 30, 2019, 11:20 PM IST

Last UpdatedJun 30, 2019, 11:20 PM IST

Rohit Sharma @icc/twitter

विकेटकीपर बल्‍लेबाज जॉनी बेयरस्‍टो (111) की शतकीय पारी के बाद अपने गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्‍लैंड ने भारत को वर्ल्‍ड कप के 38वें मैच में 31 रन से पराजित कर दिया। मौजूदा वर्ल्‍ड कप में भारत की ये पहली हार है।

इस जीत से मेजबान इंग्‍लैंड की टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदें कायम है। इंग्‍लैंड की ओर से रखे गए 338 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 5 विकेट पर 306 रन ही बना सकी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें: ‘श्रीलंका के पास विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका’

भारत के 7 मैचों में 11 अंक हैं और वो प्‍वाइंटस टेबल में दूसरे नंबर पर है जबकि इस जीत से इंग्‍लैंड की टीम 8 मैचों से 10 अंकों के साथ चौथे स्‍थान पर है। इंग्‍लैंड की ये पांचवीं जीत है।

भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 102 रन बनाए जबकि कप्‍तान विराट कोहली ने 66 रन की पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी 31 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं हार्दिक पांडया ने 33 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली।

टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट ब्रिगेड की शुरुआत खराब रही। कुल स्‍कोर में 8 रन जुड़े थे कि पेसर क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेज दिया। राहुल खाता भी नहीं खोल सके।

भारतीय टीम पावरप्‍ले में 28 रन ही बना सकी 

भारतीय टीम पावर प्ले में 1 विकेट पर 28 रन ही बना सकी जो टूर्नामेंट में किसी टीम का पहले 10 ओवर में न्यूनतम स्कोर है। पहला झटका लगने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट पर 138 रन की साझेदारी की।

कोहली ने स्टोक्स पर चौका और फिर दो रन के साथ 59 गेंद में विश्व कप में लगातार 5वां अर्धशतक पूरा किया। रोहित ने भी आदिल राशिद पर चौके के साथ 65 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

रोहित ने स्टोक्स पर लगातार तीन चौके मारे लेकिन कोहली लियाम प्लंकेट की गेंद को बैकवर्ड प्वाइंट पर स्थानापन्न खिलाड़ी जेम्स विन्स के हाथों में खेल गए। उन्होंने 76 गेंद का सामना करते हुए सात चौके लगाए।

रोहित ने वनडे करियर का 25वां शतक जड़ा 

विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे रिषभ पंत शुरू में काफी नर्वस दिखे और खाता खोलने से पहले ही दो बार रन आउट होने से बचे। रोहित ने प्लंकेट की गेंद पर दो रन के साथ 106 गेंद में मौजूदा विश्व का तीसरा और करियर का 25वां शतक लगाया।

वोक्स ने नए स्पैल की पहली ही गेंद पर रोहित को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच करा दिया। रोहित ने 109 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके लगाए। पंत भी 29 गेंद में 32 रन बनाने के बाद प्लंकेट की गेंद पर वोक्स के शानदार कैच का शिकार बने।

पांडया ने वोक्स पर लगातार तीन चौके जड़कर रन गति में इजाफा करने की कोशिश की। भारत को अंतिम 10 ओवर में जीत के लिए 104 रन की दरकार थी। पांड्या भी इसके बाद प्लंकेट की गेंद पर विन्स को कैच दे बैठे जिससे भारत की रही सही उम्मीद भी टूट गई। केदार जाधव 12 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

पढ़ें: कोहली ने बनाया ‘विराट’ रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्‍तान बने

इंग्‍लैंड की ओर से  प्‍लंकेट ने सबसे अधिक तीन जबकि क्रिस वोक्‍स ने दो विकेट लिए।

इंग्‍लैंड ने 7 विकेट पर 337 रन बनाए थे 

इससे पहले  इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत पर भारतीय गेंदबाजों ने लगाम लगाते हुए उसे 337 रन पर रोकने में कामयाबी हसिल की।इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर तक रोकने में मोहम्मद शमी की लाजवाब गेंदबाजी अहम रही। शमी ने इस विश्व कप में 5 विकेट लेने का कारनामा किया।

चोट के बाद वापसी कर रहे जेसन रॉय ने इंग्लैंड के लिए अहम मुकाबले में एक शानदार पारी खेली। रॉय ने बेयरस्टो के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए रॉय और बेयरस्टो ने 160 रन की साझेदारी निभाई। रॉय 57 गेंद पर 66 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर रविंद्र जडेजा के शानदार कैच पर आउट हुए।

पढ़ें: चहल की हुई जमकर धुनाई, World Cup में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

रॉय का विकेट गिरने के बाद भी बेयरस्टो ने आक्रमण जारी रखा और शानदार शतक जमाया। 56 गेंद पर अर्धशतक पूरा करने वाले बेयरस्टो ने 90 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से अपना शतक बनाया।

शमी ने उनको पंत के हाथों कैच करवा भारत को दूसरी सफलता दिलाई। मैदान पर आए मोर्गन को भी शमी ने जल्दी ही चलता कर दिया। महज 1 रन बनाकर मोर्गन को जाधव ने कैच किया।

पढ़ें:- इंग्लैंड के खिलाफ फील्डिंग के दौरान केएल राहुल चोटिल, मैदान से बाहर

इंग्लैंड की टीम को चौथा झटका भी शमी ने ही दिया। जो रूट को अर्धशतक से 6 रन पहले उन्होंने पांड्या के हाथों कैच करवाया। आउट होने से पहले रूट ने स्टोक्स के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन जोड़े। खतरनाक दिख रहे जोस बटलर को भी शमी ने 20 रन के स्कोर पर अपनी गेंद पर कैच कर वापस भेजा।

लगातार गिरते विकटों के बीच भी स्टोक्स आतिशी बल्लेबाजी करते रहे। महज 38 गेंद पर उन्होंने अपना अर्धशतक जामाया और टीम के स्कोर को 300 के पास पहुंचाया। स्टोक्स ने 54 गेंद पर 79 रन की पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 337 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

भारत की तरफ से शमी ने 5 विकेट हासिल किए। कुलदीप और  बुमराह ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया।

Editor's Pick