विश्‍व कप : रोहित का शतक, बांग्‍लादेश ने भारत को 314 रन पर रोका

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 02, 2019, 06:54 PM IST

Published On Jul 02, 2019, 06:54 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2019, 06:54 PM IST

Rohit Sharma @icc_twitter

रोहित शर्मा (104) की शतकीय पारी और केएल राहुल (77) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्‍ड कप के 40वें लीग मैच में बांग्‍लादेश के सामने 315 रन का लक्ष्‍य रखा रखा है।

पढ़ेें: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेंगे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 314 रन बनाए। रोहित ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 92 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्‍के लगाए जबकि राहुल ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 92 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्‍का लगाया।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित और राहुल ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 180 रन की साझेदारी की।

भारत का पहला विकेट रोहित के रूप में गिरा जो शतक बनाने के बाद सौम्‍य सरकार की गेंद पर लिटन दास को कैच थमा बैठे। रोहित ने वनडे करियर का 26वां जबकि मौजूदा वर्ल्‍ड कप में अपना चौथा शतक लगाया।

पढ़ें: ‘हिटमैन’ की शतकीय पारी से रिकॉर्ड्स की बौछार, धोनी भी रह गए पीछे

रोहित के आउट होने के बाद राहुल भी जल्‍द ही पवेलियन लौट गए। राहुल को रुबेल हुसैन ने विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्‍तान विराट कोहली से अधिक उम्‍मीदें थी जो मौजूदा वर्ल्‍ड कप में लगातार पांच अर्धशतक जड़ चुके थे लेकिन कोहली ने निराश किया।

विराट को 26 रन के निजी स्‍कोर पर मुस्‍ताफिजुर रहमान ने रुबेल के हाथों कैच कराया। कोहली ने रिषभ पंत के साथ 42 रन की साझेदारी निभाई। हार्दिक पांडया को मुस्‍ताफिजुर ने खाता भी नहीं खोलने दिया।

पंत 41 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्‍हें शाकिब अल हसन ने मोसादेक हुसैन के हाथों लपकवाया। केदार जाधव की जगह प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक को 8 रन के निजी स्‍कोर पर मुस्‍ताफिजुर ने मोसादेक के हाथों कैच कराया।

पढ़ें: यूरो स्लैम टी20 लीग से बतौर मर्की प्लेयर जुड़े डेल स्टेन

रन गति को तेज करने की कोशिश में महेंद्र सिंह धोनी भी मुस्‍ताफिजुर की गेंद पर शाकिब को कैच थमाकर चलते बने। धोनी ने 33 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके शामिल थे।

भुवनेश्‍वर कुमार दो रन के निजी स्‍कोर पर रनआउट हुए। आखिरी गेंद पर मुस्‍ताफिजुर ने मोहम्‍मद शमी को बोल्‍ड किया। जसप्रीत बुमराह खाता खोले बगैर नाबाद लौटे।बांग्‍लादेश की ओर से मुस्‍ताफिजुर ने सबसे अधिक 5 विकेट अपने नाम किए जबकि शाकिब, रुबेल और सौम्‍य के खाते में एक-एक विकेट गया।

Editor's Pick