न्यूजीलैंड इस बार विश्व कप फाइनल के लिए बेहतर तैयार : रॉस टेलर

भारत पर सेमीफाइनल में मिली शानदार जीत से उत्साहित न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर ने कहा कि उनकी टीम इस बार विश्व कप फाइनल के लिए बेहतर तैयार है।

Edited By : Press Trust of India |Jul 11, 2019, 01:32 PM IST

Published On Jul 11, 2019, 01:32 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2019, 01:32 PM IST

Ross Taylor IANS

Ross Taylor @IANS

आईसीसी विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह पक्की की। इस जीत में टीम की गेंदबाजी शानदार रही तो अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर की पारी ने भी अहम योगदान दिया।

भारत पर सेमीफाइनल में मिली शानदार जीत से उत्साहित न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज टेलर ने कहा कि उनकी टीम इस बार विश्व कप फाइनल के लिए बेहतर तैयार है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- NZ से 18 रन से हारकर भारत विश्‍व कप से हुआ बाहर

चार साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया था। टेलर ने आईसीसी की वेबसाइट पर कहा ,‘‘हमें पता है कि इस बार चुनौती क्या है और दबाव कैसा रहेगा और उसका सामना कैसे करना है। हम लॉर्ड्स पर फाइनल का पूरा मजा लेंगे। इससे बेहतर फाइनल कहां हो सकता है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘सामने चाहे इंग्लैंड हो या ऑस्ट्रेलिया, हमें मैच का पूरा मजा लेकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।’’

पढ़ें:- ‘एमएस धोनी का रन आउट होना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा’

सेमीफाइनल में 74 रन बनाने वाले टेलर ने कहा ,‘‘मैं रात में तीन बजे उठ गया और मुझे समझ नहीं आया कि कैसे बल्लेबाजी करूंगा। यह अजीब था। टेस्ट मैच की तरह लग रहा था। पिछली रात नॉट आउट रहने के बाद अगले दिन फिर बल्लेबाजी।’’

उन्होंने कहा ,‘‘लेकिन मैंने और केन ने 240 रन की बात की थी। हमें लगा कि वह अच्छा स्कोर है। कई लोगों ने हम पर भरोसा नहीं किया लेकिन विकेट बहुत ही धीमा था।’’

टेलर ने स्वीकार किया कि लॉर्ड्स पर यह उनका आखिरी मैच हो सकता है। उन्होंने कहा ,‘‘मैंने कहा है कि क्रिस गेल मेरी प्रेरणा है। वह 39 बरस की उम्र में खेल रहे हैं लेकिन शायद मैं नहीं खेल सकूंगा। कुछ कह नहीं सकता लेकिन संभावना है (यह मेरा आखिरी विश्व कप मैच हो)।

Editor's Pick