- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ICC CRICKET WORLD CUP 2019: Sachin Tendulkar wants India to pick Bhuvneshwar Kumar over Mohammad Shami
तेंदुलकर ने शमी की जगह भुवी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की
भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा
Published On Jun 26, 2019, 07:54 PM IST
Last UpdatedJun 26, 2019, 07:54 PM IST
Bhuvneshwar Kumar @afp
दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को होने वाले विश्व कप मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेने वाले मोहम्मद शमी की जगह भुवनेश्वर कुमार को अंतिम एकादश में शामिल करने में अपील की।
पढ़ें: क्रिस गेल का रिटायरमेंट पर यू-टर्न, WC के बाद भारत के खिलाफ खेलेंगे
भुवनेश्वर वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को परेशान करते रहे हैं और इसलिए तेंदुलकर ने उन्हें शमी पर तरजीह दी।
तेंदुलकर ने कहा, ‘यह भारत के लिए अच्छी खबर है कि भुवनेश्वर कुमार फिट हैं। मैंने उनके शारीरिक हाव भाव देखे हैं जिससे पता चलता है कि वह वास्तव में आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।’
भुवनेश्वर पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे और अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह टीम में आने वाले शमी ने इस मैच में हैट्रिक बनाई थी।
पढ़ें: वाहब रियाज ने फील्ड पर आमिर के साथ संबंधों पर दिया बयान, बोले..
तेंदुलकर ने कहा, ‘भारत और वेस्टइंडीज के बीच आगामी मैच के लिए अगर मुझे भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं निश्चित तौर पर भुवनेश्वर का चयन करूंगा।’
उन्होंने कहा, ‘इसका एकमात्र कारण यही है कि भुवनेश्वर कुमार क्रिस गेल को बाहरी कोण पर गेंद कर सकते हैं जिससे वह असहज महसूस कर सकते हैं। मुझे अब भी याद है कि मैंने जो अंतिम टेस्ट मैच खेला था उसमें भुवनेश्वर कुमार ने किस तरह से क्रिस गेल को परेशान किया था।’
तेंदुलकर ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि यह मोहम्मद शमी के लिए थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण होगा लेकिन मेरा मानना है कि इस मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को चुना जाना चाहिए।’